फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Today: share market opening Sensex and nifty started on a negative note

Sensex Nifty Today: लाल निशान पर खुला बाजार, 155 अंक लुढ़ककर 38000 के नीचे सेंसेक्स

Fri, 07 Aug 2020 09:24 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 07 Aug 2020 09:24 AM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Today:  share market opening Sensex and nifty started on a negative note
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज - फोटो : PTI

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 155.59 अंक यानी 0.41 फीसदी नीचे 37869.86 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.42 फीसदी यानी 47.35 अंकों की गिरावट के साथ 11152.80 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज श्री सीमेंट, सिप्ला, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा मोटर्स, एनटीपीसी, ग्रासिम, बजाज ऑटो, यूपीएल, जी लिमिटेड और आईओसी की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं एचडीएफसी, एचसीएलटेक, हिंदुस्तान युनिलीवर, मारुति, डॉक्टर रेड्डी, नेसले इंडिया, आईटीसी हीरो मोटोकॉर्प और भारती एयरटेल के शेयर गिरावट पर खुले।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज रियल्टी, फार्मा, एफएमसीजी और मीडिया की शुरुआती हरे निशान पर हुई। वहीं आईटी, ऑटो, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, बैंक, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक की लाल निशान पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट गिरावट पर था। सुबह 9.11 बजे सेंसेक्स 74.38 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के बाद 37951.07 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 13.50 अंक यानी 0.12 फीसदी नीचे 11186.65 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.96 फीसदी की बढ़त के साथ 362.12 अंक ऊपर 38025.45 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 0.89 फीसदी ऊपर 98.50 अंकों की तेजी के साथ 11200.15 के स्तर पर बंद हुआ था। 


गुरुवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 170.09 अंक यानी 0.45 फीसदी ऊपर 37833.42 के स्तर पर और निफ्टी 0.51 फीसदी यानी 56.40 अंकों की बढ़त के साथ 11158.05 के स्तर पर खुला था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed