{"_id":"5ef422f15fa8c12db717b4ec","slug":"share-market-opening-in-red-mark-on-thursday-sensex-opened-below-35000","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार की कमजोर शुरुआत, 35000 के नीचे सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
बाजार की कमजोर शुरुआत, 35000 के नीचे सेंसेक्स, निफ्टी में भी गिरावट
Thu, 25 Jun 2020 09:37 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 334.41 अंक यानी 0.96 फीसदी नीचे 34535.57 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.96 फीसदी यानी 99.10 अंकों की गिरावट के साथ 10206.20 के स्तर पर खुला। इससे पहले तीन दिनों से बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंडसइंड बैंक, गेल, वेदांता लिमिटेड, ग्रासिम, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा मोटर्स और यूपीएल के शेयर बढ़त पर खुले। वहीं इंफ्राटेल, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, आईओसी, जी लिमिटेड और हिंडाल्को के शेयर गिरावट पर खुले।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें फार्मा, मीडिया, ऑटो, मेटल, बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, आईटी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सुबह 9.13 बजे सेंसेक्स 343.59 अंक यानी 0.99 फीसदी की गिरावट के बाद 34525.39 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 69.75 अंक यानी 0.68 फीसदी नीचे 10235.55 के स्तर पर था।
बुधवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 162.22 अंक यानी 0.46 फीसदी ऊपर 35592.65 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.54 फीसदी यानी 56.45 अंकों की बढ़त के साथ 10527.45 के स्तर पर खुला था।
पिछले कारोबारी दिन गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.58 फीसदी की गिरावट के साथ 561.45 अंक नीचे 34868.98 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.58 फीसदी गिरकर 165.70 अंक नीचे 10305.30 के स्तर पर बंद हुआ था।