फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Share Market Opening in green mark sensex above 40000

बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स में 800 अंकों की तेजी, निफ्टी में भी बढ़त

Tue, 04 Feb 2020 11:41 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 04 Feb 2020 11:41 AM IST
सार

  • मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार बढ़त देखने को मिली।
  • सुबह 11:36 बजे सेंसेक्स 806.97 अंकों की बढ़त के बाद 40,679.28 के स्तर पर पहुंचा। 
  • डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.21 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
Share Market Opening in green mark sensex above 40000
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार में जोरदार बढ़त देखने को मिली। सुबह 11:36 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 806.97 अंक यानी 2.02 फीसदी की बढ़त के बाद 40,679.28 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 231.50 अंक यानी 1.98 फीसदी की बढ़त के बाद 11,939.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस तेजी से निवेशकों को डेढ़ घंटे में दो लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ।

विज्ञापन

10:54 बजे 40,511.88 के स्तर पर था सेंसेक्स 

सुबह 10:54 बजे सेंसेक्स 639.57 अंक यानी 1.60 फीसदी की बढ़त के बाद 40,511.88 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 182.56 अंक यानी 1.56 फीसदी की बढ़त के बाद 11,890.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन

सुबह 10:02 बजे सेंसेक्स में थी 495 अंकों की तेजी

सुबह 10:02 बजे सेंसेक्स 494.73 अंक यानी 1.24 फीसदी की बढ़त के बाद 40,367.04 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 143.65 अंक यानी 1.23 फीसदी की बढ़त के बाद 11,851.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

290.61 अंकों के तेजी पर खुला था सेंसेक्स 

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 290.61 अंक यानी 0.73 फीसदी की बढ़त के बाद 40,162.92 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 109.85 अंक यानी 0.94 फीसदी की बढ़त के बाद 11,817.85 के स्तर पर खुला था। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंफ्राटेल, आईओसी, जी लिमिटेड, टाटा मोचर्स, वेदांता लिमिटेड, कोल इंडिया, एचसीएल टेक, गेल और टाटा स्टील के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं बजाज ऑटो, सन फार्मा और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें एफएमसीजी, ऑटो, आईटी, मेटल, मीडिया, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, रियल्टी और फार्मा शामिल हैं।  

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 306.43 अंक यानी 0.77 फीसदी की बढ़त के बाद 40,178.74 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 78.35 अंक यानी 0.67 फीसदी की बढ़त के बाद 11,786.25 के स्तर पर था। 

डॉलर के मुकाबले 71.21 के स्तर पर खुला रुपया 

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 15 पैसे की बढ़त के बाद 71.21 के स्तर पर खुला। इससे पहले सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 71.36 के स्तर पर बंद हुआ था।

यह हैं तेजी के तीन कारण -

आठ साल के उच्चतम स्तर पर विनिर्माण गतिविधियां - साल 2020 के पहले माह यानी जनवरी में देश में विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियों में सुधार हुआ है। इसकी वजह से बाजार में तेजी देखने को मिली। मासिक सर्वेक्षण आईएचएस मार्किट के अनुसार, मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई इंडेक्स (मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई) जनवरी में 55.3 अंक रहा है। यह आंकड़ा साल 2012 से 2020 की अवधि में सबसे ऊंचा स्तर है। यानी यह आठ साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। 

कच्चे तेल की कीमत में तेज गिरावट - कच्चे तेल की कीमत में तेज गिरावट से पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी आई है। पिछले कुछ दिनों में कच्चे तेल का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से लुढ़ककर 50 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गया। भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट 12 जनवरी के बाद से ही देखने को मिली है। इसका असर भी भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिला। 

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी - इसके साथ ही विश्लेषकों के अनुसार, एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार होने से भी भारतीय बाजार में तेजी आई है। चीन के बाजार में भी स्थिरता देखी जा रही है। बता दें कि सोमवार को इसमें आठ फीसदी की गिरावट आई थी। अमेरिकी शेयर बाजार भी सोमवार को फायदे में रहे। वहीं जापान के इंडेक्स निक्केई में मंगलवार को 0.1 फीसदी बढ़त दर्ज की गई। 

सोमवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार 

पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 136.78 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के बाद 39,872.31 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 62.60 अंक यानी 0.53 फीसदी की बढ़त के बाद 11,724.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 

पिछले कारोबारी दिन 39,720.26 पर खुला था सेंसेक्स

पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स 15.27 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के बाद 39,720.26 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 8.85 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के बाद 11,653 के स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed