फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market opening in green mark sensex above 33400

बाजार में जारी बढ़त का सिलसिला, 33400 के ऊपर हुई सेंसेक्स की शुरुआत

Tue, 02 Jun 2020 09:28 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 02 Jun 2020 09:28 AM IST
सार

  • मंगलवार को भी शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी है।
  • सेंसेक्स 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 33428.73 के स्तर पर खुला।
  • आईटी और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले।

विज्ञापन
share market opening in green mark sensex above 33400
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

विस्तार

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भी शेयर बाजार में बढ़त का सिलसिला जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 125.21 अंक ऊपर 33428.73 के स्तर पर खुला। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में भी बढ़त देखी गई। यह 0.56 फीसदी की तेजी के साथ 54.70 अंक ऊपर 9880.85 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन


विश्वभर के बाजार बढ़त के साथ बंद
विश्वभर के ज्यादातर बाजारों सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुए थे। अमेरिका का डाउ जोंस 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ 91.91 अंक ऊपर 25,475.00 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.66 फीसदी बढ़त के साथ 62.18 अंक ऊपर 9,552.05 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 0.38 फीसदी बढ़त के साथ 11.42 अंक ऊपर 3,055.73 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.07 फीसदी गिरावट के साथ 1.94 अंक नीचे 2,913.49 पर बंद हुआ था। साथ ही इटली और फ्रांस के बाजार में भी बढ़त देखी गई।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंफ्राटेल, एम एंड एम, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प, हिंडाल्को, टाटा स्टील, इंडसइंड बंक और भारती एयरटेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, विप्रो, अडाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई,  टेक महंद्रा, बजाज ऑटो, आईटीसी और ग्रासिम के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी और एफएमसीजी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें ऑटो, मीडिया, फार्मा, रियल्टी, बैंक, प्राइवेट बैंक, मेटल और पीएसयू बैंक शामिल है। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट बढ़त पर था। सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 202.92 अंक यानी 0.61 फीसदी की बढ़त के बाद 33506.44 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 83.55 अंक यानी 0.85 फीसदी ऊपर 9909.70 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 2.71 फीसदी की तेजी के साथ 879.42 अंक ऊपर 33303.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 2.57 फीसदी बढ़कर 245.85 अंक ऊपर 9826.15 के स्तर पर बंद हुआ।


सोमवार को बढ़त पर खुला था बाजार 
सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1.61 फीसदी की बढ़त के साथ 521.20 अंक ऊपर 32945.30 के स्तर पर खुला था। निफ्टी की बात करें, तो यह 1.50 फीसदी की बढ़त के साथ 143.90 अंक ऊपर 9724.20 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सुबह 11.57 बजे सेंसेक्स 3.24 फीसदी (1051.01 अंक) की बढ़त के साथ 33474.11 के स्तर पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी 3.06 फीसदी (293.25 अंक) की तेजी के साथ 9873.55 के स्तर पर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed