{"_id":"34069db1415c4c626e046d89881c2848","slug":"share-market-opening-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 133 अंक गिरा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 133 अंक गिरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला.दिल्ली
Updated Fri, 06 Feb 2015 03:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सुबह सेंसेक्स बढ़त के साथ खुला जरूर, लेकिन अपनी बढ़त को शाम तक के कारोबार में बरकरार नहीं रख सका।
विज्ञापन
सुबह 41.24 अंकों की बढ़त के साथ 28,892.21 के स्तर पर खुला था, लेकिन शाम को बंद होते समय सेंसेक्स 133.06 अंकों की गिरावट के साथ 28,717.91 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर निफ्टी सुबह 14.85 अंकों की गिरावट के साथ 8,896.85 के स्तर पर खुला था और शाम को यह गिरावट बढ़कर 50.65 अंक हो गई। निफ्टी शाम को 8,661.05 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
पिछले 52 हफ्तों का सेंसेक्स का उच्चतम स्तर 29,844.16 है, जबकि निम्नतम स्तर 20,079.82 है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी का पिछले 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 8,996.60 है, जबकि निम्नतम स्तर 5,965.40 है।