फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 25th June 2021

Sensex, Nifty Today: शेयर बाजार: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला बाजार, 145 अंक ऊपर सेंसेक्स

Fri, 25 Jun 2021 09:28 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 25 Jun 2021 09:28 AM IST
सार

सेंसेक्स 145.80 अंकों (0.28 फीसदी) की तेजी के साथ 52844.80 के स्तर पर खुला। निफ्टी 49.50 अंकों (0.31 फीसदी) की बढ़त के साथ 15840 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 25th June 2021
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 145.80 अंकों (0.28 फीसदी) की तेजी के साथ 52844.80 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 49.50 अंकों (0.31 फीसदी) की बढ़त के साथ 15840 के स्तर पर खुला। आज 1359 शेयरों में तेजी आई, 493 शेयरों में गिरावट आई और 66 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 130.31 अंक या 0.24 फीसदी नीचे आया।

विज्ञापन


लाल निशान पर रिलायंस का शेयर
कल हुई रिलायंस इंडस्ट्रीज की एजीएम की बाद कंपनी का शेयर लाल निशान पर खुला। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 13,39,841.30 करोड़ रुपये हो गया है। आरआईएल का शेयर आज 2159.80 के स्तर पर खुला। पिछले कोराबारी दिन यह 2153.35 के स्तर पर बंद हुआ था। शेयरों में आई गिरावट से मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 1.94 अरब डॉलर यानी करीब 14,383 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 81.9 अरब डॉलर है। 
विज्ञापन


इंफोसिस की 9,200 करोड़ रुपये की शेयर पुनर्खरीद योजना 
इंफोसिस की 9,200 करोड़ रुपये तक की पुनर्खरीद योजना आज से शुरू हुई। इसमें आईटी कंपनी ने अधिकतम 1,750 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर अपने शेयरों को वापस खरीदने का प्रस्ताव रखा है। पुनर्खरीद के लिए बोर्ड की मंजूरी 14 अप्रैल 2021 को मिली थी और 19 जून 2021 को कंपनी की 40वीं वार्षिक आम बैठक में शेयरधारकों ने इसे मंजूरी दी। कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड को पुनर्खरीद के प्रबंधक के रूप में नियुक्त किया गया है। एनएसई पर आज इंफोसिस का शेयर 1,572.00 पर खुला। पिछले कारोबारी दिन यह 1559.20 पर बंद हुआ था। शेयर पुनर्खरीद योजना की खबर के बाद इंफोसिस का शेयर उच्चतम स्तर पर भी पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान टाटा स्टील, सन फार्मा, मारुति, एम एंड एम, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी, एल एंड टी, बजाज ऑटो, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईटीसी के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, टाइटन, नेस्ले इंडिया, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, टीसीएस, इंफोसिस, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस के शेयर लाल निशान पर खुले। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 199.40 अंक (0.38 फीसदी) ऊपर 52898.40 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 23 अंक (0.15 फीसदी) ऊपर 15813.50 पर था।

सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी 
बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 68,458.72 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सबसे अधिक लाभ में हिंदुस्तान यूनिलीवर और इंफोसिस रहीं। समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी हुई। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा। 

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 152.78 अंकों (0.29 फीसदी) की तेजी के साथ 52458.86 के स्तर पर खुला। निफ्टी 38.20 अंकों (0.24 फीसदी) की बढ़त के साथ 15725.20 के स्तर पर खुला था। 


गुरुवार को हरे निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
गुरुवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ। सेंसेक्स 392.92 अंक (0.75 फीसदी) ऊपर 52,699.00 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 103.50 अंक यानी 0.66 फीसदी की तेजी के साथ 15,790.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed