फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   share market down by 250 points on wednesday 28 feb

बैंकिंग शेयरों के लुढ़कने से सेंसेक्स में 250 अंकों की गिरावट, 65 के पार हुआ रुपया

Wed, 28 Feb 2018 09:59 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Feb 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
share market down by 250 points on wednesday 28 feb
शेयर मार्केट

हफ्ते के तीसरे और महीने के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। बैंकिंग शेयरों के लुढ़कने से सेंसेक्स 250 अंक और निफ्टी 65 अंक गिर गया। वहीं रुपया एक बार फिर से 65 के पार चला गया। 

विज्ञापन


बीएसई का सेंसेक्स 238 अंक की गिरावट के साथ 34,108 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एनएसई निफ्टी 80 अंक टूटकर 10,475 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

बैंकिंग शेयरों में दिखी गिरावट
पीएसयू बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट आई है। निफ्टी पीएसयू बैंक 2.5 फीसदी गिरा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.25 फीसदी की कमजोरी आई है।
विज्ञापन


बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.9 फीसदी लुढ़का है। बैंकिंग, ऑटो, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स, पावर और ऑयल एंड गैस शेयर दबाव में नजर आ रहे हैं। बैंक निफ्टी 1.3 फीसदी गिरकर 25,044 के स्तर पर आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपया 25 पैसे टूटकर 65.12 प्रति डॉलर पर खुला
डॉलर के मुकाबले रुपया 25 पैसे टूटकर 65.12 के स्तर पर खुला। मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की गिरावट के साथ 64.87 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed