{"_id":"5e8da58f8ebc3e728d3a937b","slug":"share-market-closing-in-red-mark-sensex-below-30000","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह की बढ़त गंवाकर लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, 30000 के नीचे पहुंचा सेंसेक्स","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सुबह की बढ़त गंवाकर लाल निशान पर बंद हुआ बाजार, 30000 के नीचे पहुंचा सेंसेक्स
Wed, 08 Apr 2020 03:51 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 08 Apr 2020 03:51 PM IST
सार
- बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ।
- सेंसेक्स 173.25 अंक गिरकर 29893.96 के स्तर पर पहुंच गया।
- रुपया 70 पैसे टूटकर 76.34 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 173.25 अंक यानी 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 29893.96 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 43.45 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 8748.75 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
रुपया 70 पैसे टूटकर 76.34 प्रति डॉलर पर
देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने और घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच बुधवार को रुपया 70 पैसे टूटकर 76.34 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर इंडेक्स मजबूत होने की वजह रुपये की धारणा पर असर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 75.83 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। बाद में इसमें और गिरावट आई।
विज्ञापन
कोरोना से प्रभावित हो रहा है बाजार
देश में संपूर्ण लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आज देश में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में 60, दिल्ली में 51, मध्यप्रदेश में 16, आंध्र प्रदेश में 15, कर्नाटक में छह और राजस्थान में पांच नए मामले सामने आए हैं। पुणे में 24 घंटे में पांच लोगों की मौत हो गई। आज इंदौर में एक की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 773 नए मामले सामने आए हैं और 35 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 5194 हो गई। जिसमें से 4643 सक्रिय हैं, 401 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 149 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज वेदांता लिमिटेड, सन फार्मा, सिप्ला, एनटीपीसी, इंफ्राटेल, इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक और मारुति के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टीसीएस, टाइटन, हिंडाल्को, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फिन्सर्व, जेएसडब्ल्यू स्टील, एसबीआई, कोल इंडिया और आईओसी के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी, मीडिया, ऑटो और फार्मा हरे निशान पर बंद हुए। वहीं रियल्टी, बैंक, मेटल, आईटी, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक लाल निशान पर बंद हुए।
दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल
बुधवार को बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 397.05 अंक यानी 1.32 फीसदी की गिरावट के साथ 29670.16 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 76.55 अंक यानी 0.87 फीसदी की गिरावट के साथ 8715.65 के स्तर पर खुला था। इसके बाद बाजार के खुलते ही सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान पर चले गए। लेकिन दोपहर 2.05 बजे सेंसेक्स 317.10 अंक फिसलकर 29750.11 के स्तर पर पहुंचा। निफ्टी की बात करें, तो यह 70.95 अंक लुढ़ककर 8721.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।
मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
मंगलवार को सेंसेक्स 2476.26 अंक यानी 8.97 फीसदी की बढ़त के साथ 30,067.21 के स्तर पर बंद हुआ था। यह अंकों के आधार पर सेंसेक्स की एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा तेजी थी। वहीं निफ्टी 708.40 अंक यानी 8.76 फीसदी की बढ़त के साथ 8792.20 के स्तर पर बंद हुआ था। कल निवेशकों को 6.63 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ था।