{"_id":"5ea01aff9a30fe67dc19c22c","slug":"share-market-closing-in-green-mark-due-to-jio-facebook-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जियो-फेसबुक डील से शेयर बाजार बढ़त पर बंद, सेंसेक्स में 742 और निफ्टी में 205 अंकों की तेजी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
जियो-फेसबुक डील से शेयर बाजार बढ़त पर बंद, सेंसेक्स में 742 और निफ्टी में 205 अंकों की तेजी
Wed, 22 Apr 2020 03:52 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 22 Apr 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को फेसबुक-जियो डील से घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 742.84 अंक यानी 2.42 फीसदी की बढ़त के साथ 31379.55 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 205.85 अंक यानी 2.29 फीसदी की तेजी के साथ 9187.30 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज जी लिमिटेड, रिलायंस, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स, यूपीएल, ब्रिटानिया, बजाज फाइनेंस, मारुति और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ओएनजीसी, वेदांता लिमिटेड, एल एंड टी, सिप्ला, पावर ग्रिड और ग्रासिम के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
रिलायंस के शेयर में जोरदार बढ़त
दिग्गज अमेरिकी कंपनी फेसबुक ने मुकेश अंबानी के नेतृव वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज समूह की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए 5.7 अरब डॉलर यानी 43,574 करोड़ रुपये निवेश का करार किया। इसके बाद रिलायंस के शेयर में 121.65 अंक (9.83 फीसदी) की तेजी आई और यह 1359 के स्तर पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में यह 1320 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा, पीएसयू बैंक और रियल्टी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स बढ़त पर बंद हुए। इनमें आईटी, एफएमसीजी, मीडिया, मेटल, ऑटो, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
दिनभर ऐसा रहा बाजार का हाल
आज शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। सेंसेक्स की शुरुआत 41.89 अंक यानी 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 30678.60 के स्तर पर हुई थी। वहीं निफ्टी 17.80 अंक यानी 0.20 फीसदी की गिरावट के साथ 8963.65 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2.49 बजे सेंसेक्स 792.33 अंक (2.59 फीसदी) की तेजी के बाद 31429.04 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी की बात करें, तो यह 217 अंकों की तेजी के बाद 9198.45 के स्तर पर पहुंच गया था।
मंगलवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1011.29 अंक यानी 3.20 फीसदी की गिरावट के साथ 30636.70 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 280.40 अंक यानी 3.03 फीसदी की गिरावट के साथ 8981.45 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन