{"_id":"5c24563bbdec2257282d3f4c","slug":"sensex-up-by-300-points-rupee-slide-by-13-paise-on-thursday-27-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसेक्स में 300 अंकों की तेजी, रुपये में दिखी बड़ी गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सेंसेक्स में 300 अंकों की तेजी, रुपये में दिखी बड़ी गिरावट
Thu, 27 Dec 2018 10:04 AM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Thu, 27 Dec 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
Sensex
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में गुरुवार को बढ़त के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 300 की तेजी के साथ खुला,वहीं रुपये में 13 पैसे की बड़ी गिरावट देखने को मिली। कच्चा तेल फिलहाल 55 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
सेंसेक्स करीब 310 अंक की बढ़त के साथ 35960 के स्तर पर और निफ्टी 82 अंक की तेजी के साथ 10815 के आसपास कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी 0.64 फीसदी की बढ़त के साथ 27160 के स्तर पर दिख रहा है। आईटी, मेटल, फार्मा, पीएसयू बैंक, रियल्टी और एफएमसीजी शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
निफ्टी का आईटी इंडेक्स 1.2 फीसदी, मेटल इंडेक्स 1.2 फीसदी, फार्मा इंडेक्स करीब 1 फीसदी, रियल्टी इंडेक्स 0.8 फीसदी और पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.9 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
गुरुवार को बीएसई में बैंक, कंसप्शन, आईटी और मेटल कंपनियों के शेयरों में तेजी दिखी। वहीं, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।
बीएसई में स्पाइसजेट, फ्यूचर रिटेल लिमिटेड, न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी और एचपीसीएल के शेयरों में गिरावट रही। निफ्टी में सन फार्मा, यस बैंक, टीसीएस, इन्फोसिस और आयशर मोटर्स के शेयरों में गिरावट रही।
रुपये में 13 पैसे की गिरावट
डॉलर के मुकाबले रुपये की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई है। रुपया 13 पैसे टूट कर 70.20 के स्तर पर खुला है। हालांकि पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 7 पैसे की बढ़त के साथ 70.07 के स्तर पर बंद हुआ था।