{"_id":"5c299ce4bdec2256aa76ed2d","slug":"sensex-up-by-180-points-on-last-day-of-current-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल के आखिरी दिन शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत, सेंसेक्स 180 अंक चढ़ा, रुपये में 14 पैसे की मजबूती","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
साल के आखिरी दिन शेयर बाजार की अच्छी शुरुआत, सेंसेक्स 180 अंक चढ़ा, रुपये में 14 पैसे की मजबूती
Mon, 31 Dec 2018 10:06 AM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Mon, 31 Dec 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2018 के आखिरी दिन शेयर बाजार की बढ़िया शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ खुले, वहीं रुपये में भी 14 पैसों की बढ़ोतरी देखने को मिली। कच्चा तेल भी फिलहाल 52 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
सेंसेक्स करीब 160 अंक की बढ़त के साथ 36285 के स्तर पर और निफ्टी 50 अंक की बढ़त के साथ 10910 के आसपास कारोबार कर रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 15431.21 के स्तर पर नजर आ रहा है। तो बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 14660.88 के स्तर पर नजर आ रहा है।
विज्ञापन
इन शेयरों में रही तेजी
बीएसई में एचडीआईएल, हिन्दुस्तान कंस्ट्रक्शन, सेंट्रम कैपिटल, दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन और एनबीसीसी के शेयरों में तेजी रही। निफ्टी में इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड, जी इंटरटेनमेंट इंटरप्राइजेज लिमिटेड, टाटा मोटर्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और हिंडाल्को के शेयरों में तेजी रही।
विज्ञापन
69 के स्तर पर रुपया
सोमवार को रुपया एक बार फिर डॉलर के मुकाबले रुपये 14 पैसे की बढ़त के साथ 69.80 के स्तर पर खुला है। वहीं शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 41 पैसे चढ़कर 69.94 के स्तर पर बंद हुआ था।