{"_id":"5bb6e8ad867a55293f75a9b4","slug":"sensex-slides-below-35k-mark-omc-shares-down-by-26-percent","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 हजार के नीचे आया सेंसेक्स, 26 फीसदी गिरे तेल कंपनियों के शेयर, 74 के करीब रुपया","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
35 हजार के नीचे आया सेंसेक्स, 26 फीसदी गिरे तेल कंपनियों के शेयर, 74 के करीब रुपया
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Oct 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार में भारी गिरावट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी शेयर बाजार में गिरावट का दौर कायम रहा। केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा पेट्रोल व डीजल की कीमतों में 5 रुपये की कटौती का ऐलान करने को बाजार ने निराशा से लिया। तेल कंपनियों के शेयर 26 फीसदी गिर गए। वहीं रुपया भी डॉलर के मुकाबले 74 के करीब पहुंच गया।
विज्ञापन
सेंसेक्स 227 अंक की गिरावट के साथ 34,942 के स्तर पर और निफ्टी 120 अंक टूटकर 10,480 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑयल एंड गैस, एफएमसीजी, मीडिया और मेटल शेयरों में दबाव नजर आ रहा है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 11 फीसदी लुढ़का है। बैंक निफ्टी सपाट होकर 24,820 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों में बीपीसीएल, एचपीसीएल, आईओसी, गेल, ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज ऑटो, आईटीसी और एचयूएल 24-1.1 फीसदी तक टूटे हैं। मिडकैप शेयरों में एमआरपीएल, सेंट्रल बैंक, कंटेनर कॉर्प और बायोकॉन 9.8-3 फीसदी तक गिरे हैं। स्मॉलकैप शेयरों में आशापुरा, जेट एयरवेज, आईएलएंडएफएस ट्रांसपोर्ट, स्पाइसजेट और इंडियाबुल्स वेंचर्स 10-5 फीसदी तक कमजोर हुए हैं।
विज्ञापन
73.65 पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की गिरावट के साथ 73.65 के स्तर पर खुला है। हालांकि शुरुआती गिरावट के बाद रुपये में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। फिलहाल डॉलर के मुकाबले रुपया 73.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे टूटकर 73.57 के स्तर पर बंद हुआ था।