{"_id":"5a45cca44f1c1bd0408bf9b6","slug":"sensex-rises-by-120-points-on-last-working-day-opening-of-the-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की तेजी से शुरुआत, सेंसेक्स में 120 अंकों की बढ़त ","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
साल के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की तेजी से शुरुआत, सेंसेक्स में 120 अंकों की बढ़त
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Dec 2017 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में तेजी के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बढ़त के साथ खुले। आरकॉम का कारोबार रिलयांस इंडस्ट्रीज द्वारा खरीदने पर करार होने के बाद शेयर बाजार में तेजी का रुख देखने को मिला। जहां सेंसेक्स 120 अंकों की बढ़ोतरी के साथ खुला, वहीं निफ्टी में भी 32 अंकों की तेजी दिखी।
विज्ञापन
सेंसेक्स 33971 और निफ्टी 10512 अंकों पर कारोबार करते हुए देखा गया। बैंक, ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, रियल्टी, कंज्यूमर डुरेबल्स, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस और पावर शेयरों में खरीददारी से बाजार में तेजी बढ़ी है।
विज्ञापन
RCom में लगातार चौथे दिन तेजी
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्युनिकेशंस का वायरलैस कारोबार खरीदेगी। इस खबर से शुक्रवार को आरकॉम के शेयरों में 35 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। बीएसई पर स्टॉक 34.91 फीसदी बढ़कर 41.77 रुपए के भाव पर पहुंच गया। आरकॉम शेयरों में लगातार चार दिनों से तेजी जारी है।
विज्ञापन