फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex recovers 350 points and Nifty below 10,600 points in initial trading

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 350 अंक और निफ्टी 10,600 अंक के नीचे, रुपये में मामूली मजबूती

Wed, 26 Dec 2018 12:07 PM IST
पूजा मेहरोत्रा बिजनेस डेस्क, मुंबई
बिजनेस डेस्क, मुंबई Published by: पूजा मेहरोत्रा Updated Wed, 26 Dec 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
Sensex recovers 350 points and Nifty below 10,600 points in initial trading
sensex

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स सूचकांक बुधवार को शुरुआती कारोबार में 350 अंक नीचे आ गया। विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के बीच अमेरिका में राजनीतिक अस्थिरता और वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर सुस्त रहने की आशंकाओं के चलते निवेशकों में बेचैनी दिखी। 

विज्ञापन


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 360.95 अंक यानी 1.02 प्रतिशत गिरकर 35,109.20 अंक पर आ गया। इससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 271.92 अंक यानी 0.76 प्रतिशत गिरकर 35,470.15 अंक पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन


वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती दौर में 112.30 अंक यानी 1.05 प्रतिशत गिरकर 10,551.20 अंक पर आ गया। विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिका में राजनीतिक अस्थिरता को लेकर निवेशकों में बेचैनी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉल स्ट्रीट के शेयर बाजारों के रुख से वैश्विक निवेशकों की धारणा प्रभावित हुयी। वॉल स्ट्रीट में सोमवार को लगातार चौथे दिन गिरावट रही।

बंबई शेयर बाजार के पास मौजूद अस्थायी आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुद्ध रूप से 577.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक (डीआईआई) 186.14 करोड़ रुपये के शुद्ध बिकवाल रहे। 

अन्य एशियाई बाजारों में, हांगकांग का हैंगसेंग शुरुआती कारोबार में 0.40 प्रतिशत और शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.02 प्रतिशत गिरा जबकि जापान का निक्केई 0.65 प्रतिशत चढ़ा। अमेरिका के वॉल स्ट्रीट में, डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज सूचकांक सोमवार को 653.17 अंक यानी 2.91 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21,792.20 अंक पर बंद हुआ। 

डॉलर के मुकाबले शुरुआती कारोबार में रुपया 19 पैसे मजबूत


निर्यातकों एवं बैंकों की ओर से अमेरिकी मुद्रा की बिकवाली से बुधवार को रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 19 पैसे मजबूत होकर 69.95 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। मुद्रा डीलरों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार की शुरुआती गिरावट ने तेजी को थामने का प्रयास किया।



क्रिसमस के अवसर पर मंगलवार को अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार बंद रहा। सोमवार को रुपया 4 पैसे सुधरकर 70.14 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। 

इस बीच, बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार में करीब 350 अंक गिर गया। विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली के बीच अमेरिका में राजनीतिक अस्थिरता और वैश्विक आर्थिक वृद्धि दर सुस्त रहने की आशंकाओं के चलते निवेशकों ने सतर्कता भरा रुख अपनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed