{"_id":"66b19fe7cafb2de58f0308e7","slug":"sensex-opening-bell-share-market-opening-sensex-nifty-share-market-news-and-updates-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में हरियाली लौटी; सेंसेक्स 1000 अंक चढ़ा, निफ्टी 24300 के पार पहुंचा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में हरियाली लौटी; सेंसेक्स 1000 अंक चढ़ा, निफ्टी 24300 के पार पहुंचा
Tue, 06 Aug 2024 09:30 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 06 Aug 2024 09:30 AM IST
सार
Sensex Opening Bell: मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 1000 अंकों का बढ़त दिखी। दूसरी ओर, निफ्टी 24300 का लेवल पार कर गया।
विज्ञापन
शेयर मार्केट
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार की गिरावट के बाद एशियाई बाजारों में हालात सुधरने से यह बात साफ हो गई कि अमेरिका में मंदी की आशंका का फिलहात कोई तात्कालिक खतरा नहीं है। भारतीय बाजार पर इसका सकारात्मक असर पड़ा और मंगलवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर खुले। सेंसेक्स में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 1000 अंकों का बढ़त दिखी। दूसरी ओर, निफ्टी 24300 का लेवल पार कर गया।
विज्ञापन
सुबह 10 बजकर 07 मिनट पर सेंसेक्स 804.89 (1.02%) अंकों की बढ़त के साथ 79,564.29 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। वहीं निफ्टी 289.06 (1.20%) अंक मजबूत होकर 24,344.65 पर कारोकार करता दिखा।
विज्ञापन
बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन