फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: शेयर बाजार में बढ़त; सेंसेक्स 200 अंक मजबूत हुआ, निफ्टी 21850 के पार

Wed, 20 Mar 2024 10:25 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 20 Mar 2024 10:25 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सुबह लगभग 9.20 बजे बीएसई सेंसेक्स 212 अंक या 0.29% बढ़कर 72,233 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी50 71 अंक या 0.33% की बढ़त के साथ 21,888 पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ब्याज दरों पर यूएस फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत हुई। इस दौरान ऑटो और आईटी सेक्टर के शेयरों में मजबूती दिखी।

विज्ञापन


सुबह लगभग 9.20 बजे बीएसई सेंसेक्स 212 अंक या 0.29% बढ़कर 72,233 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी50 71 अंक या 0.33% की बढ़त के साथ 21,888 पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन


सेंसेक्स के शेयरों में मारुति, एचसीएल टेक, विप्रो और पावर ग्रिड शुरुआती कारोबार में 1-1 फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ शीर्ष पर रहे। वहीं, एचयूएल, बजाज फिनसर्व, आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट दिखी। सेक्टरवार निफ्टी ऑटो में 1.1% और निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.6% की तेजी आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


निफ्टी आईटी, मेटल, रियल्टी और ऑयल एंड गैस भी बढ़त के साथ खुले, जबकि निफ्टी एफएमसीजी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में गिरावट आई। फेड बुधवार को क्लोजिंग बेल के बाद आने वाले अपने फैसले में दरों को अपरिवर्तित रख सकता है। फेड का फैसला बाजार की चाल पर असर डालेगा।

हालांकि, हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में शुरुआती बढ़त के बाद ऊपरी स्तरों से बिकवाली दिखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed