फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates

Sensex Opening Bell: 2023 के आखिरी कारोबारी दिन बाजार कमजोर, सेंसेक्स 138 अंक टूटा, निफ्टी 21750 के नीचे

Fri, 29 Dec 2023 10:42 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 29 Dec 2023 10:42 AM IST
सार

Sensex Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार 2023 के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुले। सुबह करीब 9.20 बजे बीएसई सेंसेक्स 201 अंक या 0.28% की गिरावट के साथ 72,208 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 61 अंकों या 0.28% की गिरावट के साथ 21,717 पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

मिश्रित वैश्विक संकेतों के बीच इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसे बड़े शेयरों के दबाव में भारतीय शेयर बाजार 2023 के आखिरी कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुले। सुबह करीब 9.20 बजे बीएसई सेंसेक्स 201 अंक या 0.28% की गिरावट के साथ 72,208 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी 61 अंकों या 0.28% की गिरावट के साथ 21,717 पर कारोबार कर रहा था।

विज्ञापन

साल 2023 के आखिरी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

विज्ञापन

निफ्टी और बीएसई सेंसेक्स में इस साल लगभग 19% की वृद्धि हुई है, और अब तक 8% बढ़त के साथ दिसंबर 2023 का महीना बाजार के लिए सबसे साल में सबसे बेहतर महीना साबित हो सकता है। सेंसेक्स के शेयरों में से कोटक बैंक, टाइटन, पावर ग्रिड, इंफोसिस और भारती एयरटेल लाल निशान में खुले, जबकि टाटा मोटर्स, नेस्ले, मारुति और आईटीसी हरे निशान में खुले।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में एनएसई निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

Trending Videos

डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया

विदेशी कोषों के निरंतर प्रवाह के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से शुक्रवार को रुपया लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में मजबूत हुआ और छह पैसे की बढ़त के साथ 83.14 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि मुद्रा कारोबारियों के अनुसार शेयर बाजार की कमजोर धारणा और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से रुपये में तेजी का रुख प्रभावित हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.14 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और 83.12 से 83.16 रुपये प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार करता दिखा। इसके बाद स्थानीय इकाई ने डॉलर के मुकाबले 83.14 पर कारोबार किया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 6 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपये में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई है। गुरुवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की मजबूती के साथ 83.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed