{"_id":"647fffa90eff3284f207ff13","slug":"sensex-opening-bell-share-market-opening-sensex-nifty-nifty50-share-market-news-and-updates-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: बाजार में मजबूती लौटी; सेंसेक्स 200 अंक तक उछला, निफ्टी 18650 के पार पहुंचा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Sensex Opening Bell: बाजार में मजबूती लौटी; सेंसेक्स 200 अंक तक उछला, निफ्टी 18650 के पार पहुंचा
Wed, 07 Jun 2023 09:49 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Wed, 07 Jun 2023 09:49 AM IST
सार
बुधवार को बाजार की मजबूती में एफएमसीजी और आईटी सेक्टर के शेयरों का योगदान रहा। निफ्टी में ब्रिटानिया के शेयरों में दो प्रतिशत तक की बढ़त दिख रही है। इससे पहले मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार सपाट ढंग से बंद हुआ था।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में मजबूती लौटती दिख रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंकों तक उछला है जबकि निफ्टी 18650 के पार पहुंच गया। हालांकि ऊपरी स्तरों पर मामूली बिकवाली दिखी। बुधवार को बाजार की मजबूती में एफएमसीजी और आईटी सेक्टर के शेयरों का योगदान रहा। निफ्टी में ब्रिटानिया के शेयरों में दो प्रतिशत तक की बढ़त दिख रही है। इससे पहले मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार सपाट ढंग से बंद हुआ था। मंगलवार को सेंसेक्स मामूली तेजी के साथ 62,792 पर बंद हुआ था। बीएसई के 30 में से 21 शेयरों में तेजी है। इसमें नेस्ले इंडिया के शेयर फिलहाल टॉप गेनर के रूप में कारोबार करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार के शुरुआती कारोबारी सेशन के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
विज्ञापन