फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex decline in early trade; Nifty updates Bajaj Broking

The Bonus Market Update: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 259 अंक गिरा, निफ्टी में भी गिरावट

Tue, 11 Nov 2025 09:47 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Tue, 11 Nov 2025 09:47 AM IST
सार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भारतीय बाजार लाल निशान पर खुला। वहीं घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को हरे निशान पर क्लोजिंग हुई। सेंसेक्स 319.07 (0.38%) अंक चढ़कर 83,535.35 के स्तर पर पहुंच गया जबकि निफ्टी 82.05 (0.32%) अंक मजबूत होकर 25,574.35 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex decline in early trade; Nifty updates Bajaj Broking
शेयर बाजार का हाल - फोटो : PTI

विस्तार

बजाज फाइनेंस और ताजा विदेशी पूंजी निकासी के कारण मंगलवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 259.36 अंक या 0.31 प्रतिशत गिरकर 83,275.99 अंक पर आ गया। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 72.90 अंक या 0.29 प्रतिशत गिरकर 25,501.45 अंक पर आ गया। रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 6 पैसे बढ़कर 88.67 पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: HSBC Report: भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत, निवेश और वैश्विक भागीदारी से बढ़ेगी विकास की रफ्तार

विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स, टाटा स्टील, पावरग्रिड, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, टेक महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक भी पिछड़ने वाले शेयरों में शामिल रहे। वहीं भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक, अदानी पोर्ट्स, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मास्युटिकल्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर और इटरनल लाभ में रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाजार फाइनेंस के शेयरों में आई गिरावट

बजाज फाइनेंस के शेयर में 7 प्रतिशत की गिरावट आई, क्योंकि कंपनी के प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों (एयूएम) में वृद्धि के कम अनुमान और परिसंपत्ति पर दबाव बढ़ने के संकेतों के बाद निवेशक सतर्क हो गए। बजाज फिनसर्व के शेयर में 6.5 प्रतिशत की गिरावट आई।

एशियाई बाजारों में रहा मिला-जुला रुख

व्यापक एशियाई शेयर बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 सूचकांक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि शंघाई एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार रात भर के सौदों में बढ़त के साथ बंद हुए।

अमेरिकी शटडाउन खत्म होने के खबरों के बीच बढ़ी उम्मीदें

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्राइम रिसर्च प्रमुख देवर्ष वकील ने कहा, "एसएंडपी 500 में 1.54 प्रतिशत और नैस्डैक 100 में 2.20 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो मई के बाद से उनकी सबसे बड़ी एकल-दिवसीय बढ़त है, क्योंकि सीनेट ने रिकॉर्ड लंबे सरकारी बंद को समाप्त करने के लिए विधेयक को आगे बढ़ाया।" इस बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को घोषणा की कि अमेरिका जल्द ही भारत पर लगाए गए टैरिफ को कम करेगा, क्योंकि दोनों देश एक व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब पहुंच गए हैं।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 63.94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.19 प्रतिशत घटकर 63.94 डॉलर प्रति बैरल रह गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 4,114.85 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशक 5,805.26 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों के शुद्ध खरीदार रहे।सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 319.07 अंक चढ़कर 83,535.35 पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 82.05 अंक बढ़कर 25,574.35 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed