{"_id":"5746c3d94f1c1b0420692420","slug":"sensex-on-the-highest-point-of-2016","type":"story","status":"publish","title_hn":"2016 के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा शेयर मार्केट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
2016 के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा शेयर मार्केट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 26 May 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
शेयर मार्केट में आया तगड़ा उछाल
कल सेंसेक्स में 575 अकों की बढ़त के साथ बंद हुए शेयर बाजार में तेजी लगातार जारी है। गुरुवार के कारोबार में सेंसेक्स ने 2016 का सबसे ऊंचा स्तर छू लिया है। दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,398.94 तक का स्तर छू लिया, जबकि इससे पहले 1 जनवरी 2016 को सेंसेक्स इस साल के उच्चतम स्तर 26,160.90 पर था। सेंसेक्स में 370 अंकों तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
विज्ञापन
(तस्वीर साभार- मनीकंट्रोल)
विज्ञापन
वहीं निफ्टी ने भी करीब 97 अंकों तक की बढ़ोत्तरी दर्ज करते हुए 8083.00 के दिनभर के उच्चतम स्तर को छू लिया। निफ्टी ने भी 2016 के अपने अधिकतम स्तर 7,979.90 के स्तर को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
(तस्वीर साभार- मनीकंट्रोल)