फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty stock market share market today on may 27th 2021 Indian indices opened little high

Sensex, Nifty Today: बाजार में मामूली बढ़त, सेंसेक्स 51 हजार और निफ्टी 15300 के पार

Thu, 27 May 2021 09:25 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 27 May 2021 09:25 AM IST
सार

सेंसेक्स 11.78 अंकों (0.02 फीसदी) की तेजी के साथ 51029.30 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 4.20 अंक (0.03 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 15305.70 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन
sensex nifty stock market share market today on may 27th 2021 Indian indices opened little high
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : PTI

विस्तार

आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 11.78 अंकों (0.02 फीसदी) की तेजी के साथ 51029.30 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 4.20 अंक (0.03 फीसदी) की मामूली तेजी के साथ 15305.70 के स्तर पर खुला। इस सप्ताह बाजार लगातार चौथे दिन बढ़त के साथ खुले हैं। आज 1235 शेयरों में तेजी आई, 360 शेयरों में गिरावट आई, वहीं 62 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 1,807.93 अंक यानी 3.70 फीसदी मजबूत हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 12 मार्च के बाद पहली बार 51 हजार के पार निकला था। 

विज्ञापन


बीएसई एसएमई मंच पर सूचीबद्ध होंगी 60 से अधिक छोटी कंपनियां
अपनी कारोबारी जरूरतों के लिए इक्विटी कोष जुटाने को 60 से अधिक लघु एवं मझोले उपक्रम (एसएमई) एक साल में अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाएंगे। बीएसई के एसएमई और स्टार्टअप प्रमुख अजय ठाकुर ने कहा कि इन कंपनियों को एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध किया जाएगा। एसएमई की सूचीबद्धता से एसएमई की पहचान बढ़ती है और साथ ही उनके ब्रांड का निर्माण भी होता है। इसके अलावा इससे उनकी क्रेडिट रेटिंग में सुधार होता है और उन्हें आसानी से वित्त की सुविधा तथा वृद्धि के अवसर उपलब्ध होते हैं। पिछले साल सिर्फ 16 एसएमई ने आईपीओ के जरिए 100 करोड़ रुपये जुटाए थे।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एल एंड टी, अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया, आईटीसी, एक्सिस बैंक, रिलायंस, एसबीआई और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं टाइटन, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस, मारुति, ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी, डॉक्टर रेड्डी, और एम एंड एम के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 223.26 अंक (0.44 फीसदी) ऊपर 51240.78 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 13.10 अंक (0.09 फीसदी) नीचे 15288.40 पर था।

शीर्ष 10 कंपनियों में से नौ का बाजार पूंजीकरण बढ़ा
पिछले कारोबारी सप्ताह में देश की 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण में 2,41,177.27 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। इसमें सर्वाधिक लाभ में एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में केवल हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के बाजार मूल्यांकन में गिरावट दर्ज की गई। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज सूची में शीर्ष पर रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, एचयूएल, एचडीएफसी लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस का स्थान रहा।

बीएसई ने हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
प्रमुख शेयर बाजार बीएसई ने सोमवार को एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की। उसके मंच पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण सोमवार को पहली बार 3,000 अरब डॉलर पहुंच गया। दो दशक से भी कम समय में शेयर बाजार 125 अरब डॉलर से 3,000 अरब डॉलर का मुकाम हासिल किया। कारोबार समाप्त होने पर बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 2,18,94,202.30 करोड़ रुपये (3,000 अरब डॉलर) रहा। कारोबार के दौरान, बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 219 लाख करोड़ रुपये के ऊपर निकल गया था। मार्च 2002 में बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 125 अरब डॉलर था जो तीन साल से अधिक समय में अगस्त 2005 में 500 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंचा था। महामारी की चिंता के बावजूद बाजार पूंजीकरण 16 दिसंबर 2020 को 2500 अरब डॉलर पहुंचा। सोमवार को यह केवल 159 दिन में 3000 अरब डॉलर के स्तर को प्राप्त कर लिया।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त के साथ खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 166.86 अंकों (0.33 फीसदी) की तेजी के साथ 50804.39 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 34.00 अंक (0.22 फीसदी) ऊपर 15242.50 के स्तर पर खुला था।


बुधवार को हरे निशान पर बंद हुआ था शेयर बाजार 
बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 379.99 अंक यानी 0.77 फीसदी ऊपर 51,017.52 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 93.00 अंक यानी 0.61 फीसदी की तेजी के साथ 15,301.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed