{"_id":"599672904f1c1b60498b4881","slug":"sensex-nifty-slides-to-a-new-low-after-vishal-sikka-resigns-as-infosys-ceo","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्का के इस्तीफे से हिला शेयर बाजार, 200 अंक टूटा सेंसेक्स, इंफोसिस के शेयर 6 फीसदी गिरे","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सिक्का के इस्तीफे से हिला शेयर बाजार, 200 अंक टूटा सेंसेक्स, इंफोसिस के शेयर 6 फीसदी गिरे
amarujala.com- Written by: अनंत पालीवाल
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार में भारी गिरावट
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशाल सिक्का के इंफोसिस के सीईओ पद से इस्तीफा देने की खबर से शेयर बाजार बुरी तरह से हिल गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स जहां 200 अंक गिर गया, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 9850 के स्तर से नीचे आ गया। हालांकि इसके अलावा शेयर बाजार पर स्पेन में हुए आतंकी हमले और अमेरिकी बाजारों में हुई गिरावट का असर भी देखने को मिला।
विज्ञापन
इस गिरावट और सिक्का के इस्तीफे के बाद इंफोसिस के शेयर 7 फीसदी तक गिर गए। एनएसई पर कंपनी के स्टॉक में 7.19 की गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स 31592 के स्तर पर खुला, तो वहीं निफ्टी 9837 पर कारोबार करते हुए नजर आया। बैंकिंग, ऑटो, आईटी, मेटल, फार्मा, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में बिकवाली हावी हुई है। निफ्टी के आईटी इंडेक्स में 1.25 फीसदी, ऑटो इंडेक्स में 0.5 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 1.1 फीसदी और फार्मा इंडेक्स में 0.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। स्मॉलकैप शेयरों में पार्श्वनाथ, पायोनियर डिस्टिलिरीज, मैक्नली भारत, आईएफबी इंडस्ट्रीज और गुजरात अंबुजा 5.1-4.3 फीसदी तक कमजोर हुए हैं।
विज्ञापन
रुपये में दिखी कमजोर शुरुआत
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन रुपए की कमजोर शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे की गिरावट के साथ 64.18 के स्तर पर खुला।