{"_id":"5993d2994f1c1b7a318b45b4","slug":"sensex-nifty-opens-on-a-low-note-on-wednesday-16-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली गिरावट के साथ खुला शेयर मार्केट, बैंकिंग और फार्मा शेयरों मे दिखी कमजोरी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
मामूली गिरावट के साथ खुला शेयर मार्केट, बैंकिंग और फार्मा शेयरों मे दिखी कमजोरी
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
Updated Wed, 16 Aug 2017 10:37 AM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार में भारी गिरावट
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को खुले शेयर मार्केट में हल्की गिरावट देखने को मिली। हालांकि वैश्वविक बाजारों में तेजी के बावजूद घरेलू मार्केट पर इसका असर देखने को नहीं मिला। जहां सेंसेक्स में 40 अंकों की गिरावट देखने को मिली, वहीं निफ्टी भी 16 अंकों की कमजोरी के साथ खुला। सेंसेक्स 31410 के स्तर पर कारोबार करते हुए देखा गया, तो निफ्टी 9775 के स्तर पर कारोबार करता हुआ दिखा।
विज्ञापन
बैंकिंग शेयरों के साथ ही फार्मा और इंफ्रा शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। सरकारी और निजी दोनों बैंको में बिकवाली के दबाव के चलते बैंक निफ्टी 0.5 फीसदी टूट कर 23995 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
रुपये में भी दिखी कमजोरी
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन रुपए की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 64.28 के स्तर पर खुला।