फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 6 august 2021 closing Indian benchmark

लगातार चार दिनों की तेजी के बाद गिरावट: 215 अंक नीचे बंद हुआ सेंसेक्स, आखिरी घंटे में बढ़ी मुनाफावसूली

Fri, 06 Aug 2021 03:43 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 06 Aug 2021 03:43 PM IST
सार

सेंसेक्स 215.12 अंकों (0.39 फीसदी) की गिरावट के साथ 54,277.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 56.40 अंकों (0.35 फीसदी) की गिरावट के साथ 16,238.20 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 6 august 2021 closing Indian benchmark
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों की घोषणा के बाद आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 215.12 अंकों (0.39 फीसदी) की गिरावट के साथ 54,277.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 56.40 अंकों (0.35 फीसदी) की गिरावट के साथ 16,238.20 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 388.96 अंक या 0.73 फीसदी नीचे आया था। आखिरी घंटे में मुनाफावसूली बढ़ी और लगातार चार दिनों की तेजी के बाद आज बाजार में गिरावट आई। 

विज्ञापन


जीडीपी और महंगाई पर आरबीआई का अनुमान
आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष में देश की वास्तविक जीडीपी में 9.5 फीसदी की तेजी का अनुमान लगाया गया है। इस वित्त वर्ष की पहली तिमाही में यह 21.4 फीसदी होगी, दूसरी तिमाही में 7.3 फीसदी, तीसरी तिमाही में 6.3 फीसदी और चौथी तिमाही में 6.1 फीसदी। जबकि वित्त वर्ष 2022-23 में देश की वास्तविक जीडीपी 17.2 फीसदी रह सकती है। महंगाई पर दास ने कहा कि, वित्त वर्ष 2021-2022 में सीपीआई मुद्रास्फीति 5.7 फीसदी रह सकती है। पिछली बैठक में 5.1 फीसदी का अनुमान लगाया गया था। ब्याद दरों की बात करें, तो आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यह चार फीसदी पर बरकरार है। यानी ग्राहकों को ईएमआई या लोन की ब्याज दरों पर नई राहत नहीं मिली है। इसके साथ ही मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) रेट और बैंक रेट भी 4.25 फीसदी पर स्थिर है। 
विज्ञापन


रिलायंस के शेयर में आई गिरावट का भी पड़ा असर
इसके अलावा आज रिलायंस के शेयर में भारी गिरावट आई, जिससे सेंसेक्स-निफ्टी फिसले। यह 42.65 अंक (-2.00 फीसदी) नीचे 2090.65 के स्तर पर बंद हुआ। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 13,25,355.68 करोड़ रुपये है। आज फ्यूचर रिटेक का शेयर 5.80 अंक (-9.94 फीसदी) नीचे 52.55 के स्तर पर बंद हुआ। मौजूदा समय में कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2,849.70 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद इंडसइंड बैंक, अडाणी पोर्ट्स, आईओसी, टेक महिंद्रा और टाटा कंज्यूमर के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं सिप्ला, रिलायंस, श्री सीमेंट, टाटा स्टील और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। वहीं 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज मेटल, आईटी, ऑटो, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक हरे निशान पर बंद हुए। वहीं एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विस, बैंक, मीडिया, फार्मा और रियल्टी लाल निशान पर।

शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 70.40 अंक (0.13 फीसदी) नीचे 54422.44 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 11.10 अंकों (0.07 फीसदी) की गिरावट के साथ 16283.50 के स्तर पर खुला था। 


गुरुवार को बढ़त पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
गुरुवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 123.07 अंकों (0.23 फीसदी) की तेजी के साथ 54,492.84 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 35.80 अंकों (0.22 फीसदी) की बढ़त के साथ 16,294.60 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed