{"_id":"60cc713cf3575763df7e2936","slug":"sensex-nifty-share-market-close-today-latest-news-18-june-2021-closing-indian-benchmark-ended-flat","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार: सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी में गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार: सपाट स्तर पर बंद हुआ बाजार, झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी में गिरावट
Fri, 18 Jun 2021 03:41 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Fri, 18 Jun 2021 03:41 PM IST
सार
सेंसेक्स 21.12 अंक (0.07 फीसदी) ऊपर 52,344.45 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 8.05 अंक यानी 0.05 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 15,683.35 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर मार्केट
- फोटो : ANI
विस्तार
आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 21.12 अंक (0.07 फीसदी) ऊपर 52,344.45 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 8.05 अंक यानी 0.05 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 15,683.35 के स्तर पर बंद हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 374.71 अंक या 0.71 फीसदी के लाभ में रहा था।
विज्ञापन
झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी में गिरावट
दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली गेमिंग फर्म नजारा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में आज भारी गिरावट आई है। 1650.00 के स्तर पर खुलने के बाद आज बीएसई में नजारा टेक्नोलॉजीज का शेयर 147.10 अंक (8.84 फीसदी) नीचे 1517.85 पर बंद हुआ। पिछले सत्र में यह 1664.95 के स्तर पर बंद हुआ था। दरअसल विदेशी ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने कहा है कि इस शेयर की प्रीमियम वैल्यूएशन बहुत अधिक है। फर्म ने इसे sell रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 1,095 रुपये रखा है। देश की पहली लिस्टेड गेमिंग कंपनी नजारा का प्रीमियम उसके भारतीय कवरेज से तीन गुना ज्यादा और ग्लोबल गेमिंग कंपनियों से 10 से 75 फीसदी अधिक है। इसलिए आज कंपनी के शेयर टूटे।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज अडाणी पोर्ट्स, बजाज ऑटो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारती एयटेल और ग्रासिम के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं ओएनजीसी, कोल इंडिया, जेएसडब्ल्यू स्टील, एनटीपीसी और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी, फाइनेंस सर्विसेज और प्राइवेट बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर बंद हुए। इनमें आईटी, पीएसयू बैंक, फार्मा, मेटल, ऑटो, बैंक, रियल्टी और मीडिया शामिल हैं।
हरे निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 194.38 अंकों (0.37 फीसदी) की तेजी के साथ 52517.71 के स्तर पर खुला था। निफ्टी 50.60 अंकों (0.32 फीसदी) की बढ़त के साथ 15742 के स्तर पर खुला था। लेकिन फिर सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट आई और बाजार लाल निशान पर कारोबार करने लगा था।
गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी
गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 178.65 अंकों (0.34 फीसदी) की गिरावट के साथ 52,323.33 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 76.15 अंक यानी 0.48 फीसदी की गिरावट के साथ 15,691.40 के स्तर पर बंद हुआ था।