फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex nifty share market close today latest news 1 september 2021 closing Indian benchmark

Stock Market: उच्चतम स्तर पर खुलने के बाद बाजार में मुनाफावसूली हावी, लाल निशान पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

Wed, 01 Sep 2021 03:40 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 01 Sep 2021 03:40 PM IST
सार

सेंसेक्स 214.18 अंकों (0.37 फीसदी) की गिरावट के साथ 57,338.21 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 55.95 अंकों (0.33 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,076.25 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
sensex nifty share market close today latest news 1 september 2021 closing Indian benchmark
शेयर बाजार - फोटो : PTI

विस्तार

रिकॉर्ड स्तर पर खुलने के बाद आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को मुनाफावसूली से शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 214.18 अंकों (0.37 फीसदी) की गिरावट के साथ 57,338.21 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 55.95 अंकों (0.33 फीसदी) की गिरावट के साथ 17,076.25 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 57918.71 और निफ्टी ने 17,225.75 के रिकॉर्ड स्तर को छू लिया था। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 795.40 अंक या 1.43 फीसदी चढ़ा था। निफ्टी में लगातार सात दिनों से बढ़त का सिलसिला जारी था। सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 580 अंक टूटा और निफ्टी 150 अंक टूटा है।

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो दिनभर के कारोबार के बाद टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, एसबीआई लाइफ और एक्सिस बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं हिंडाल्को, एम एंड एम, सिप्ला, टाटा स्टील और बजाज फिनसर्व के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो आज मीडिया, एफएमसीजी, ऑटो, बैंक, रियल्टी, प्राइवेट बैंक और पीएसयू बैंक हरे निशान पर बंद हुए। वहीं फाइनेंस सर्विस, मेटल, आईटी और फार्मा लाल निशान पर।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में उच्चतम स्तर पर खुला था बाजार 
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार उच्चतम स्तर पर खुला था। सेंसेक्स 129.78 अंक (0.23 फीसदी) की तेजी के साथ 57,682.17 के स्तर पर खुला। निफ्टी 36.60 अंकों (0.21 फीसदी) की बढ़त के साथ 17,168.80 के स्तर पर खुला था। 


मंगलवार को सर्वोच्च स्तर पर बंद हुए थे सेंसेक्स-निफ्टी 
मंगलवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स 662.63 अंकों (1.16 फीसदी) की जोरदार बढ़त के साथ 57,552.39 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 201.15 अंकों (1.19 फीसदी) की तेजी के साथ 17,132.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed