फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market 12 March 2021 Update Indian indices opened on positive note

Sensex, Nifty Today: बाजार की शानदार शुरुआत : 507 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी 15300 के पार

Fri, 12 Mar 2021 09:25 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 12 Mar 2021 09:25 AM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market 12 March 2021 Update Indian indices opened on positive note
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 507.73 अंक (0.99 फीसदी) की तेजी के साथ 51,787.24 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 136.10 अंक यानी 0.90 फीसदी ऊपर 15,310.90 के स्तर पर खुला। गुरुवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर घरेलू शेयर बाजार बंद था।शुरुआती कारोबार में 1214 शेयरों में तेजी आई, 297 शेयरों में गिरावट आई और 97 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीते सप्ताह सेंसेक्स 1,305.33 अंक या 2.65 फीसदी के लाभ में रहा।

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान बजाज ऑटो, नेस्ले, हिंदुस्तान युनिलीवर और सन फार्मा के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर हरे निशान पर खुले। शीर्ष बढ़त वाले शेयरों में ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, टाइटन, इंफोसिस, एचडीएफसी, एम एंड एम, बजाज फाइनेंस और पावर ग्रिड शामिल हैं।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 187.80 अंक (0.37 फीसदी) ऊपर 51,467.31 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 58.20 अंक (0.38 फीसदी) ऊपर 15,233 के स्तर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
वैश्विक बाजारों की तेजी और विदेशी निवेशकों की जारी लिवाली के बीच कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों की मजबूती से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ गया था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 329.15 अंक यानी 0.65 फीसदी बढ़कर 51,354.63 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 95.75 अंक यानी 0.63 फीसदी की तेजी के साथ 15,194.15 पर कारोबार कर रहा था।


बुधवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार 
बुधवार को लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी आई थी। सकारात्मक रुख के बीच दवा, आईटी और वाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार में मजबूती आई थी। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 254.03 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 51,279.51 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.40 अंक यानी 0.51 फीसदी मजबूत होकर 15,174.80 अंक पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed