फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market 11 March 2021 Update Market Shut Due to Mahashivratri

Sensex, Nifty Today: महाशिवरात्रि: आज शेयर बाजार में नहीं कर सकेंगे कारोबार, कमोडिटी व फॉरेक्स मार्केट भी बंद

Thu, 11 Mar 2021 09:29 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 11 Mar 2021 09:29 AM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market 11 March 2021 Update Market Shut Due to Mahashivratri
स्टॉक मार्केट: सेंसेक्स, निफ्टी अपडेट - फोटो : PTI

11 मार्च 2021 को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर घरेलू शेयर बाजार बंद है। यानी आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ( BSE ) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( NSE ) में कारोबार नहीं हो रहा है। 12 मार्च को फिर से शेयर बाजार में सामान्य तौर पर कारोबार शुरू होगा। 

विज्ञापन


कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट भी बंद
देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। आज महाशिवरात्रि पर कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट भी बंद हैं। मेटल और बुलियन समेत होल सेल कमोडिटी मार्केट में कारोबार नहीं हो रहा है। साथ ही कमोडिटी फ्यूचर में भी कोई कारोबार नहीं हो रहा है। शुक्रवार से इन बाजारों में सामान्य तरीके से कामकाज शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


बुधवार को लगातार तीसरे दिन बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार 
बुधवार को लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में तेजी आई थी। सकारात्मक रुख के बीच दवा, आईटी और वाहन कंपनियों के शेयरों में तेजी से बाजार में मजबूती आई थी। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 254.03 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 51,279.51 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.40 अंक यानी 0.51 फीसदी मजबूत होकर 15,174.80 अंक पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला था बाजार
वैश्विक बाजारों की तेजी और विदेशी निवेशकों की जारी लिवाली के बीच कुछ प्रमुख कंपनियों के शेयरों की मजबूती से बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ गया था। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 329.15 अंक यानी 0.65 फीसदी बढ़कर 51,354.63 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 95.75 अंक यानी 0.63 फीसदी की तेजी के साथ 15,194.15 पर कारोबार कर रहा था।


मालूम हो कि बीते सप्ताह सेंसेक्स 1,305.33 अंक या 2.65 फीसदी के लाभ में रहा। सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में बीते सप्ताह 1.94 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed