{"_id":"5c2061d3bdec22571e0f8c04","slug":"sensex-nifty-opens-in-red-rupee-trading-on-a-flat-note","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शेयर बाजार में दिखी बड़ी उथल-पुथल, लाल निशान पर निफ्टी, रुपये की सपाट शुरुआत","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
शेयर बाजार में दिखी बड़ी उथल-पुथल, लाल निशान पर निफ्टी, रुपये की सपाट शुरुआत
Mon, 24 Dec 2018 10:04 AM IST
paliwal पालीवाल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Mon, 24 Dec 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में केवल आधे घंटे में ही बड़ी उथल-पुथल देखने को मिली। अमेरिकी और एशियाई शेयर बाजार में जारी गिरावट का असर बीएसई पर देखने को मिला। सरकारी शटडाउन से शुक्रवार को अमेरिकी बाजार 3 तक टूट कर बंद हुए हैं। इन ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय बाजारों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। बीएसई शुरुआत में गिरावट के साथ तेजी के साथ 35770 अंकों पर खुला।
विज्ञापन
थोड़ी ही देर में इसमें 77 अंकों तक की गिरावट देखी गई और यह 35683 अंकों तक पहुंच गया। इसमें फिर तेजी दिखी और यह 9.25 मिनट पर 35798 अंकों पर पहुंच गया। 9.30 मिनट पर यह 86 अंकों की तेजी के साथ 35828 अंकों पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
सेंसेक्स करीब 85 अंक की बढ़त के साथ 35825 के स्तर पर और निफ्टी 12 अंक की तेजी के साथ 10765 पर कारोबार कर रहा है।
सुस्ती के साथ खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले रुपये ने आज सुस्ती के साथ शुरुआत की है, रुपया आज 3 पैसे की कमजोरी के साथ 70.18 के स्तर पर खुला है। पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपये की बढ़ती मजबूती पर ब्रेक लग गया था। डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 45 पैसे टूटकर 70.15 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन