फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex down by more than 650 points, investor duped by 2.12 lakh crore

जोरदार बिकवाली से 680 अंक से ज्यादा गिरा सेंसेक्स, निवेशकों के डूबे 2.12 लाख करोड़

Fri, 21 Dec 2018 04:23 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 21 Dec 2018 04:23 PM IST
विज्ञापन
sensex down by more than 650 points, investor duped by 2.12 lakh crore

एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजार में भी देखने को मिला। चौतरफा भारी बिकवाली से सेंसेक्स में 680 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली। इस बिकवाली ने बाजार का क्रिसमस से पहले मूड फीका कर दिया है। आज के कारोबार में निवेशकों के 2.12 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं। 

विज्ञापन


फिलहाल सेंसेक्स 689.60 अंक गिरकर 35742 और निफ्टी 196.85 अंकों की गिरावट के साथ 10754 पर बंद हुआ। आज के कारोबार में आईटी, ऑटो और एफएमसीजी इंडेक्स की अगुआई में सभी इंडेक्स लाल निशान में बने हुए हैं। ज्यादातर हैवीवेट स्टॉक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
विज्ञापन


इंडियन ऑयल में सबसे ज्यादा गिरावट पूरे दिन के कारोबार में निफ्टी पर इंडियन ऑयल का शेयर 5 फीसदी गिरावट के साथ सबसे शीर्ष पर रहा। यूपीएल में 4 फीसदी, इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस 3.20 फीसदी, ज़ी एंटरटेनमेंट में 3.12 फीसदी, मारुति सुजुकी में 3 फीसदी की कमजोरी दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रियल्टी और आईटी शेयर भी बाजार पर दबाव बना रहे हैं। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 0.7 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी का रियल्टी इंडेक्स 0.5 फीसदी टूटकर कारोबार कर रहा था।

इन कारणों से टूटा बाजार

sensex down by more than 650 points, investor duped by 2.12 lakh crore
विदेशी संस्थागत निवेशकों ने पैसा निकालना शुरू कर दिया है। क्रिसमस की लंबी छुट्टियों के वक्त वो किसी तरह का कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते हैं।वहीं बाजार एक बार फिर अपने पुराने स्तर पर लौटता हुआ दिख रहा है। 

रुपये में बढ़ी कमजोरी 

शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में एक बार फिर से कमजोरी बढ़ गई। डॉलर के मुकाबले रुपया 56 पैसे गिरकर 70.26 पर दोपहर के वक्त कारोबार कर रहा था। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे घटकर 69.72 के स्तर पर खुला है। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया कल 70 पैसे की बढ़त के साथ 69.70 को स्तर पर बंद हुआ था।

कच्चे तेल का दाम

कच्चे तेल के दाम लगातार गिर रहा है। गुरुवार को इसकी कीमत में 5 फीसदी से ज्यादा की कमी देखने को मिली। इस वजह से भी वैश्विक बाजारों में गिरावट का असर यहां पर भी देखने को मिला। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed