फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   sensex down by 400 points on vijaydashmi

दशहरे के दिन 400 अंक गिरा सेंसेक्स, रुपये में भी कमजोर शुरुआत

Fri, 19 Oct 2018 10:12 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Oct 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
sensex down by 400 points on vijaydashmi

शुक्रवार को दशहरे के दिन शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत देखने को मिली। सेंसेक्स 400 अंक तो निफ्टी 100 अंक से ज्यादा टूट गया। वहीं रुपये में भी कमजोर शुरुआत देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.6 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में करीब 1 फीसदी की कमजोरी दिख रही है।

विज्ञापन


सेंसेक्स 366 अंक गिरकर 34,413 के स्तर पर और निफ्टी 119 अंक की गिरावट के साथ 10,334 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। दिग्गज शेयरों में इंडियाबुल्स हाउसिंग, रिलायंस, एचसीएल टेक, इंफोसिस और अल्ट्राटेक सीमेंट 5.8-3.5 फीसदी तक लुढ़के हैं।
विज्ञापन


मिडकैप शेयरों में पीएनबी हाउसिंग, अदानी ट्रांसमिशन, एलएंडटी इंफोटेक, एयू स्मॉल फाइनेंस और हनीवेल ऑटो 5.5-2.7 फीसदी तक गिरे हैं। स्मॉलकैप शेयरों में माइंडट्री, स्वेलेक्ट एनर्जी, कोलते-पाटिल, गरवारे टेक और सैटिन क्रेडिट 9.9-5.3 फीसदी तक टूटे हैं। डॉलर के मुकाबले रुपया 1 पैसा गिरकर 73.60 के स्तर पर खुला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलांयस इंडस्ट्रीज के वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही के नतीजे आ गए हैं। वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 0.60 फीसदी की बढ़त के साथ 9516 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 9459 करोड़ रुपये रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed