{"_id":"5a5f19e34f1c1b8d268b4e72","slug":"sensex-crosses-35k-mark-for-the-first-time-nifty-rose-to-new-high","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार सेंसेक्स 35 हजार के पार, निफ्टी ने छुआ 10780 का स्तर, केक काटकर मनाई गई खुशी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
पहली बार सेंसेक्स 35 हजार के पार, निफ्टी ने छुआ 10780 का स्तर, केक काटकर मनाई गई खुशी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Wed, 17 Jan 2018 04:51 PM IST
विज्ञापन
bse
बुधवार को शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली और पहली बार सेंसेक्स 35 हजार के पार पहुंच गया। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 10760 के पार चला गया। सेंसेक्स 311 अंक बढ़कर 35,082 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 88 अंक की उछाल के साथ 10,789 अंक पर बंद हुआ। इस उपलब्धि पर बीएसई ने केक काटकर खुशियों का इजहार किया।
विज्ञापन
Visuals of celebration from Bombay Stock Exchange after Sensex crossed 35,000 mark, today. pic.twitter.com/0I08ayBC5o
— ANI (@ANI) January 17, 2018
विज्ञापन
For the first time, Sensex had crossed 35,000 mark, today.
— ANI (@ANI) January 17, 2018
इस वजह से दिखी तेजी
हेवीवेट शेयरों में खरीददारी बढ़ने से दोपहर को भारतीय शेयर बाजार रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए। इसके साथ ही आईटी कंपनियों का रेटिंग बढ़ने से भी बाजार में तेजी देखने को मिले। ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विस मेजर मॉर्गन स्टैनले ने इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल सहित कुछ दूसरी कंपनियों के लिए टारगेट बढ़ा दिया है। रेटिंग बढ़ाए जाने से बुधवार के कारोबार में आईटी शेयरों में शानदार तेजी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
मिडकैप, स्मॉलकैप में दिखी कमजोरी
तीसरे क्वार्टर में कंपनियों की अर्निंग में सुधार से मार्केट का सेंटीमेंट्स मजबूत हुआ। मिडकैप शेयरों में एसजीवीएन, अडानी पावर, आरपावर, वॉकहार्ट फार्मा, एनएलसी इंडिया, एनबीसीसी, नेशनल एल्युमीनियम 4.50-2.96 फीसदी तक गिरे हैं।वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.41 फीसदी टूटा है। स्मॉलकैप शेयरों में पनामा पेट्रोकेम, गैमन इंफ्रा, एसीई, हाथवे 8-6.95 फीसदी तक टूटे।