फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates Bajaj Broking

The Bonus Market Update: मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार; सेंसेक्स 54 अंक टूटा, निफ्टी 26100 के नीचे

Mon, 15 Dec 2025 03:36 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 15 Dec 2025 03:36 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार सोमवार को लाल निशान पर बंद हुआ।  30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 54.30 अंक गिरकर 85,213.36 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 19.65 अंक गिरकर 26,027.30 अंक पर आ गया।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates Bajaj Broking
शेयर बाजार का हाल - फोटो : Adobestock

विस्तार

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुझान और लगातार विदेशी निधियों की निकासी के चलते सोमवार को इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। विश्लेषकों का कहना है कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता ने भी निवेशकों की भावना पर नकारात्मक प्रभाव डाला। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 54.30 अंक या 0.06 प्रतिशत गिरकर 85,213.36 अंक पर बंद हुआ। दिन के दौरान, बेंचमार्क 427.34 अंक या 0.50 प्रतिशत गिरकर 84,840.32 पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी  19.65 अंक या 0.08 प्रतिशत गिरकर 26,027.30 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन

रुपया सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने अब तक के सबसे निचले स्तर 90.80 पर आ गिरा और अंत में 90.74 (अस्थायी) के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर स्थिर हुआ।

विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स सूची में शामिल कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, अदानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व, टाइटन और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रूप से पिछड़ने वाली कंपनियों में से थीं। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, ट्रेंट, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स और टाटा स्टील लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन


जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा कि लगातार विदेशी निधि की निकासी और कमजोर रुपये ने बाजारों को एक सीमित दायरे में रखा है, और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर स्पष्टता आने तक मुद्रा अस्थिरता जारी रहने की संभावना है।

यूरोपीय बाजारों में दिखी बढ़त

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में तेजी देखी गई। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 61.21 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर 

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.15 प्रतिशत बढ़कर 61.21 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,114.22 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,868.94 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। शुक्रवार को सेंसेक्स 449.53 अंक या 0.53 प्रतिशत चढ़कर 85,267.66 पर बंद हुआ। निफ्टी 148.40 अंक या 0.57 प्रतिशत बढ़कर 26,046.95 पर पहुंच गया।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed