फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates Bajaj Broking

The Bonus Market Update: गिरावट के साथ बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार; सेंसेक्स 331 अंक टूटा, निफ्टी 26000 के नीचे

Mon, 24 Nov 2025 03:36 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Mon, 24 Nov 2025 03:36 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: भारतीय बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ।  30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 331.21 अंक गिरकर 85,900.71 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 108.65 अंक गिरकर 25,959.50 अंक पर आ गया।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates Bajaj Broking
भारतीय शेयर बाजार - फोटो : PTI

विस्तार

निवेशकों की सतर्कता के कारण अंतिम क्षणों में की गई बिकवाली और किसी बड़े उत्प्रेरक के अभाव के कारण सोमवार को बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती बढ़त गंवाकर 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 331.21 अंक या 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,900.71 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 521.81 अंक या 0.61 प्रतिशत गिरकर 84,710.11 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 108.65 अंक या 0.42 प्रतिशत गिरकर 25,959.50 अंक पर आ गया।

विज्ञापन


वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच बैंकों और आयातकों द्वारा अमेरिकी डॉलर की बिकवाली से सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 46 पैसे की तेजी के साथ 89.20 (अनंतिम) पर बंद हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: FTA: भारत-इस्राइल के बीच एफटीए वार्ता फिर शुरू हुई, GTRI ने कहा- व्यापार नहीं, रणनीतिक साझेदारी है मुख्य लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स प्रमुख रूप से पिछड़े रहे। वहीं, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, अदानी पोर्ट्स, सन फार्मा और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में लाभ रहा।

यूरोपीय बाजारों में दिखी बढ़त 

एशियाई बाजारों में, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी गिरावट के साथ बंद हुआ। जापान में शेयर बाजार छुट्टी के कारण बंद रहे। यूरोप के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए।

भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता में हुई देरी ने डाला असर

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा कि एक सीमित दायरे में सकारात्मक कारोबार के बाद, बाजार सोमवार की समाप्ति के कारण अंतिम आधे घंटे में गिरावट के साथ बंद हुआ, क्योंकि निफ्टी-50 सूचकांक 26,000 की प्रमुख सीमा से ऊपर नहीं टिक सके। अंतरिम अमेरिका-भारत व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने में देरी जैसी प्रमुख घटनाओं के जोखिम की आशंका में निवेशकों का रुझान सतर्क रहा।



इसके बावजूद, आईटी शेयरों में चुनिंदा खरीदारी से कुछ समर्थन मिला। अच्छी बात यह है कि वैश्विक बाजार आशावादी बने हुए हैं, जो दिसंबर में फेड द्वारा ब्याज दरों में कटौती की नई उम्मीदों से प्रेरित है, जो अमेरिकी रोजगार आंकड़ों में गिरावट के जोखिम से प्रेरित है।

ब्रेंट क्रूड का भाव गिरकर 61.95 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.98 प्रतिशत गिरकर 61.95 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,766.05 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,161.61 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। शुक्रवार को सेंसेक्स 400.76 अंक या 0.47 प्रतिशत गिरकर 85,231.92 पर बंद हुआ। निफ्टी 124 अंक या 0.47 प्रतिशत गिरकर 26,068.15 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed