फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates Bajaj Broking

The Bonus Market Update: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 95 अंक टूटा, निफ्टी 25500 के नीचे

Fri, 07 Nov 2025 03:44 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 07 Nov 2025 03:44 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: भारतीय बाजार शुक्रवार को लाल निशान पर बंद हुआ। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 94.73 अंक गिरकर 83,216.28 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 17.40 अंक गिरकर 25,492.30 अंक पर आ गया।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates Bajaj Broking
शेयर बाजार - फोटो : ANI

विस्तार

विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख के कारण शुक्रवार को बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई।30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 94.73 अंक या 0.11 प्रतिशत गिरकर 83,216.28 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 640.06 अंक या 0.76 प्रतिशत गिरकर 82,670.95 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 17.40 अंक या 0.07 प्रतिशत गिरकर 25,492.30 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन


प्रमुख विदेशी मुद्रा विनिमय दरों के मुकाबले अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे टूटकर 88.65 (अनंतिम) पर आ गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: 'भारत को रूसी तेल आयात करने से रोकना एक कूटनीतिक कदम', अमेरिका के वाणिज्य मंत्री ने टैरिफ का किया बचाव

विज्ञापन
विज्ञापन

सेंसेक्स की कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की कंपनियों में भारती एयरटेल में 4.46 प्रतिशत की गिरावट आई। सिंगटेल ने कहा कि उसने कंपनी में करीब 0.8 प्रतिशत हिस्सेदारी 10,353 करोड़ रुपये में बेच दी है। टेक महिंद्रा, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचसीएल टेक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी भी पिछड़ने वालों में शामिल रहे। वहीं, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज फिनसर्व लाभ में रहे।

यूरोपीय बाजारों में दिखी गिरावट 

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। गुरुवार को अमेरिकी बाजार काफी गिरावट के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 64.21 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 1.31 प्रतिशत बढ़कर 64.21 डॉलर प्रति बैरल हो गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को 3,263.21 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,283.91 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
गुरुवार को सेंसेक्स 148.14 अंक या 0.18 प्रतिशत गिरकर 83,311.01 पर बंद हुआ। निफ्टी 87.95 अंक या 0.34 प्रतिशत गिरकर 25,509.70 पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed