फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates

Share Market Closing Bell: लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार; सेंसेक्स 212 अंक टूटा, निफ्टी 24900 से नीचे आया

Tue, 17 Jun 2025 03:40 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रिया दुबे Updated Tue, 17 Jun 2025 03:40 PM IST
सार

Sensex-Nifty Closing Bell: मंगलवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 212.85 अंक गिरकर 81,583.30 अंक पर बंद हुआ।  वहीं, एनएसई निफ्टी 93.10 अंक गिरकर 24,853.40 अंक पर आ गया।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Share Market News and Updates
शेयर मार्केट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार मुनाफावसूली के बीच गिरावट के साथ बंद हुआ। इस्राइल-ईरान संघर्ष के मद्देनजर निवेशकों ने सतर्कता दिखाई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Business News: 2010 से भारत के निर्यात में जबरदस्त उछाल; 200 कोयला ब्लॉक का आवंटन पूरा
विज्ञापन


बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद हुए। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 212.85 अंक या 0.26 प्रतिशत गिरकर 81,583.30 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 369.14 अंक या 0.45 प्रतिशत गिरकर 81,427.01 अंक पर आ गया था। वहीं, एनएसई निफ्टी 93.10 अंक या 0.37 प्रतिशत गिरकर 24,853.40 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या रहा सेंसेक्स कंपनियों का हाल?

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सन फार्मा, इटरनल, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और बजाज फिनसर्व प्रमुख रूप से पिछड़ गए। इसके विपरीत, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एशियन पेंट्स और मारुति लाभ में रहीं।

यूरोपीय बाजार में हुई गिरावट

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई 225 सूचकांक सकारात्मक दायरे में बंद हुए, जबकि शंघाई का एसएसई कम्पोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। मध्य सत्र में यूरोपीय बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। सोमवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। 

क्रूड तेल की कीमतों और अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने डाला असर 

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने निवेशकों को चिंतित किया। साथ ही, इस हफ्तें होने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर निर्णय के कारण निवेशक बाजार से दूर रहना पसंद कर रहे हैं। 

ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 74.47 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.69 प्रतिशत बढ़कर 74.47 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 2,539.42 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 5,780.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। सोमवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 677.55 अंक या 0.84 प्रतिशत उछलकर 81,796.15 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 227.90 अंक या 0.92 प्रतिशत चढ़कर 24,946.50 अंक पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed