Sensex Closing Bell: बजट 2024 से पहले बाजार में मजबूती; सेंसेक्स 612 अंक चढ़ा, निफ्टी 21700 के पार पहुंचा
Sensex Closing Bell: सेंसेक्स हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन अंतरिम बजट 2024 से पहले 612.21 (0.86%) अंकों की बढ़त के साथ 71,752.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 203.61 (0.95%) अंकों की बढ़त के साथ 21,725.70 के लेवल पर बंद हुआ।
विस्तार
शेयर बाजार में बजट से पहले बढ़िया खरीदारी दिखी। बुधवार को शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स शुरुआती कमजोरी के बावजूद रिकवरी कर हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन अंतरिम बजट 2024 से पहले 612.21 (0.86%) अंकों की बढ़त के साथ 71,752.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 203.61 (0.95%) अंकों की बढ़त के साथ 21,725.70 के लेवल पर बंद हुआ।
बजट 2024 के पहले सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी फार्मा, पीएसयू बैंक और ऑटो सेक्टर के शेयरों में दिखी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल यानी 01 फरवरी 2024 को अंतरिम बजट 2024 पेश करेंगी। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 801 अंक टूटकर 71,139 के स्तर पर बंद हुआ था।
निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर
देश का राजकोषीय घाटा हुआ कम
अप्रैल-दिसंबर के लिए भारत का राजकोषीय घाटा 9.82 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा। यह आंकड़ा वित्त वर्ष 2024 के लक्ष्य के 55% तक कम है।