फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 Share Market Update

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार में बीते 9 दिनों की बढ़त पर ब्रेक; सेंसेक्स 520 अंक टूटा, निफ्टी 17750 के नीचे

Mon, 17 Apr 2023 04:50 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 17 Apr 2023 04:50 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: सेंसेक्स सोमवार को 520.25 अंक टूटकर 59,910.75 अंक के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 121.15 अंक टूटकर 17,706.85 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 Share Market Update
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में पिछले नौ दिनों की बढ़त पर ब्रेक लग गई। सेंसेक्स सोमवार को 520.25 अंक टूटकर 59,910.75 अंक के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 121.15 अंक टूटकर 17,706.85 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले13 पैसे टूटकर 81.98 (अस्थायी) के लेवल पर बंद हुआ। शेयर बाजार में आईटी सेक्टर के शेयरों में तेज बिकवाली के कारण गिरावट दर्ज की गई। इंफोसिस के शेयर इंट्राडे में 11 प्रतिशत तक लुढके और 9.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IT कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट से LIC को झटका, जानें मूर्ति परिवार को कितने करोड़ का हुआ नुकसान
विज्ञापन


सोमवार का कारोबार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

बाजार में गिरावट के बावजूद बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के बावजूद व्यापक तौर पर तेजी का रुख रहा। ऑयल एंड गैस, रियल्टी, पावर, एनर्जी और एफएमसीजी सेक्टर के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों इंडेक्स में क्रमशः 0.56% और 0.13% की तेजी दर्ज की गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 17 अप्रैल को बढ़कर 265.95 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो इसके पिछले कारोबारी सेशन में यानी 13 अप्रैल (गुरुवार) को 265.93 लाख कारोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार में करीब 2,000 करोड़ रुपये का फायदा हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 16 हरे निशान पर बंद हुए।

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन निफ्टी के अलग-अलग इंडेक्स का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed