फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 Share Market News and Updates

Sensex Closing Bell: कमजोर वैश्विक संकेतों से टूटा बाजार; सेंसेक्स 551 अंक फिसला, निफ्टी 19700 के नीचे

Wed, 18 Oct 2023 07:13 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 18 Oct 2023 07:13 PM IST
सार

Sensex Closing Bell: कमजोर वैश्विक संकेतों से टूटा बाजार; सेंसेक्स 551 अंक फिसला, निफ्टी 19700 के नीचे

विज्ञापन
Sensex Closing Bell Share Market Closing Sensex Nifty Nifty50 Share Market News and Updates
शेयर बाजार में गिरावट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध और कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए। हफ्ते के तीसरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 551.07 (0.82%) अंकों की गिरावट के साथ 65,877.02 के लेवल पर जबकि निफ्टी 140.41 (0.71%) अंक टूटकर 19,671.10 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल चार शेयर बढ़त के साथ बंद हुए जबकि 26 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।दिन भर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स 585.99 अंक या 0.88 प्रतिशत के नुकसान के साथ 65,842.10 अंक तक गया।

विज्ञापन


कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और सुस्त वैश्विक रुख से बुधवार को घरेलू शेयर बाजार में करीब एक प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कारोबारियों के अनुसार बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में बिकवाली दबाव से भी सेंसेक्स नीचे आया।
विज्ञापन


बजाज फाइनेंस के शेयर तीन प्रतिशत तक टूटे
सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस का शेयर करीब तीन प्रतिशत टूट गया, जो 30 अग्रणी कंपनियों में सबसे अधिक है। बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके विपरीत टाटा मोटर्स, सन फार्मा, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में शंघाई और हांगकांग नुकसान में रहे जबकि सोल और तोक्यो मुनाफे में रहे। यूरोपीय बाजारों में गिरावट रही।
अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए।

ब्रेंट क्रूड 3.36 प्रतिशत बढ़कर 92.92 डॉलर प्रति बैरल के पार
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 3.36 प्रतिशत बढ़कर 92.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को सकल आधार पर 263.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 


बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स बीते मंगलवार को 261.16 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 66,428.09 अंक पर बंद हुआ था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 79.75 अंक या 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,811.50 अंक पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed