Sensex Closing Bell: महानवमी के दिन बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1276 अंक उछला, निफ्टी 17250 के ऊपर
Sensex Closing Bell: मंगलवार को बाजार 1276.66 अंकों (2.25%) की तेजी के साथ 58,065.47 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 386.95 अंकों (2.29%) की बढ़त के साथ 17274.30 के लेवल पर बंद हुआ। दशहरे से एक दिन पहले बाजार में सभी सेक्टर हरे रंग में नजर आए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महानवमी के दिन घरेलू शेयर बाजार में जोरदार तेजी दिखी। मंगलवार को बाजार 1276.66 अंकों (2.25%) की तेजी के साथ 58,065.47 अंकों पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 386.95 अंकों (2.29%) की बढ़त के साथ 17274.30 के लेवल पर बंद हुआ। दशहरे से एक दिन पहले बाजार में सभी सेक्टर हरे रंग में नजर आए। मेटल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दिखी।
अक्तूबर महीने की शुरुआत अमेरिकी बाजारों ने तेजी के साथ की। इस दौरान, डाऊ जोंस 765 अंक मजबूत होकर 22,941 तो नैस्डैक 240 अंक उछलकर 10,815 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 में 2.5% की तेजी आई। अमेरिकी बाजारों की मजबूती के बाद एशियाई बाजारों में भी तेज उछाल आया।
एसजीएक्स निफ्टी करीब 250 अंक चढ़कर 17,100 के ऊपर ट्रेड करता दिखा। कोस्पी में भी करीब 2.3% का उछाल आया। वहीं, जापान के निक्केई में करीब 700 अंकों की तेजी देखने को मिली। मंगलवार के बाजार में शुरुआती सेशन में अदाणी ग्रीन के शेयरों में छह प्रतिशत की तेजी तो वहीं हिंडालको के शेयरों में पांच प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।
डाऊ में 765 अंकों की रिकवरी 'अविश्वसनीय': राहुल बख्शी
बाजार में मंगलवार को आई उछाल पर स्मॉलकेस मैनेजर और 21g Investments के सहसंस्थापक राहुल बख्शी का कहना है कि Dow में हाल के दिनों में आई बड़ी गिरावट के बाद इसमें एक ही दिन में 765 अंकों की रिकवरी हुई है। इसे 2.6% की बढ़त साथ सोमवार को 29,490 अंकों के ऊपर बंद होते देखना अविश्वसनीय है। वे सभी बॉन्ड्स और मुद्राएं जो अमेरिका के प्रमुख इंडेक्स के लिए बुरा सपना बन रहे थे बाजार उन्हें नकारता दिख रहा है।
सोमवार को बाजार में आई तेजी का एशियाई बाजारों ने भी स्वागत किया। एसजीएक्स निफ्टी ने 247 अंक ऊपर कारोबार किया। भारतीय बाजार का सेंसेक्स बेंचमार्क 1200 प्वाइंट तक उछला। वहीं, निफ्टी 17,250 के लेवल पर कारोबार करता दिखा।
सभी इंडेक्स हरे निशान पर खुले और 2% से 3% की उछाल के साथ कारोबार करते दिखे
राहुल बख्शी के अनुसार मंगलवार को भारतीय बाजार के सभी इंडेक्स हरे निशान पर खुले और दो से तीन प्रतिशत की उछाल के साथ कारोबार करते दिखे। कॉमोडिटी इंडेक्स में भी ऐसा ही देखने को मिला। एफआईआई जो पिछले कुछ दिनों से लगातार बिकवाली कर रहे थे, फेस्टिव सीजन में भारतीय बाजार में लौटने लगे हैं। अक्तूबर महीने के पहले कारोबारी दिन मंगलवार को उनकी ओर से 590 करोड़ रुपये की खरीदारी की गई।
मंगलवार का कारोबारी सेशन बंद होते समय रुपया भी डॉलर के मुकाबले हल्की मजबूत के साथ 81.52 रुपये पर बंद हुआ। पिछले दिन यह 81.87 के लेवल पर बंद हुआ था। उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि अगर निकट भविष्य में युद्ध या संकट जैसे भू-राजनीतिक कारण ना हों तो बिजली, ग्रीन एनर्जी और दूरसंचार क्षेत्र में वित्तीय वर्ष की तीसरी तिमाही में अच्छी खरीदारी दिख सकती है।