फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Rupee vs Dollar: Rupee at an all-time low against the US dollar, fell by 31 paise to reach Rs 80.15

Rupee vs Dollar: रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सर्वकालिक निचले स्तर पर, 31 पैसे टूटकर 80.15 रुपये पर पहुंचा

Mon, 29 Aug 2022 11:52 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 29 Aug 2022 11:52 AM IST
सार

Rupee vs Dollar: बाजार के जानकारों के मुताबिक ग्लोबल मार्केट में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते रुपये में गिरावट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
Rupee vs Dollar: Rupee at an all-time low against the US dollar, fell by 31 paise to reach Rs 80.15
Rupee Vs Dollar

विस्तार

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में 31 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर पर फिसल गया। सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 80.15 रुपये पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन

बाजार के जानकारों के मुताबिक ग्लोबल मार्केट में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते यह गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 80.10 पर खुला, बाद में और गिरावट दर्ज करते हुए 80.15 पर आ गया, जहां पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 31 पैसे की कमजोरी दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पिछले कारोबारी सेशन में रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 79.84 पर बंद हुआ था।

डॉलर सूचकांक 0.51% चढ़कर 109.35 पर पहुंचा 

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.51 प्रतिशत बढ़कर 109.35 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि फेडरल रिजर्व द्वारा मुद्रास्फीति से निपटने के लिए सख्त रुख अपनाने की बात कहने के बाद डॉलर में मजबूती आई।

ब्रेंड क्रूड वायदा 101 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर

इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.86 प्रतिशत बढ़कर 101.86 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार करता दिखा।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 51.12 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed