फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   rupee further slides to 74 mark after rbi kept repo rate unchanged

आरबीआई के फैसले से बाजार में कोहरामः 74 के पार हुआ रुपया, 900 अंक गिरा सेंसेक्स

Fri, 05 Oct 2018 03:40 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 05 Oct 2018 03:40 PM IST
विज्ञापन
rupee further slides to 74 mark after rbi kept repo rate unchanged
रुपया गिरा

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मौद्रिक समीक्षा नीति में रेपो रेट को स्थिर रखने के फैसले से शेयर बाजार में हाहाकार मच गया है। सेंसेक्स 900 अंकों से ज्यादा गिर गया, वहीं रुपया भी 74 के पार चला गया। शेयर बाजार में सुबह से कयास था कि आरबीआई रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिलहाल रुपया डॉलर के मुकाबले 74.20 के स्तर पर है। 

विज्ञापन


900 अंक फिसला सेंसेक्स

ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होने की वजह बाजार में गिरावट बढ़ गई और सेंसेक्स 900 अंकों से ज्यादा टूट गया। वहीं निफ्टी 10,300 के नीचे फिसल गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 34,265.07 के निचले स्तर को छुआ जबकि निफ्टी 10,276.30 के स्तर तक गिरा। कारोबार के दौरान दिग्गज शेयरों में सन फार्मा, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, यस बैंक, टीसीएस, कोटक बैंक, एलएंडटी, भारती, एयरटेल, टाटा मोटर्स में बढ़त है। वहीं ओएनजीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचयूएल, आईटीसी, एसबीआई, मारुति, विप्रो, एचडीएफसी बैंक गिरे हैं।
विज्ञापन


76 तक जाएगा रुपया

केडिया कमोडिटी के निदेशक अजय केडिया ने कहा आरबीआई का कदम अप्रत्याशित था। बाजार कतई इस मूड में नहीं था। महंगाई का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, जिस पर लगाम लगाने के लिए आरबीआई को जरूरी कदम उठाने चाहिए थे। अब ऐसा लगा रहा है कि रुपया 76 तक जा सकता है। केंद्रीय बैंक द्वारा मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद रुपया 55 पैसे टूटकर 74.13 प्रति डॉलर के नए सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया। कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बीच निवेशकों में विदेशी कोषों की निकासी तथा चालू खाते के घाटे को लेकर चिंता बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


73.65 पर खुला था रुपया

डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे की गिरावट के साथ 73.65 के स्तर पर खुला है। हालांकि शुरुआती गिरावट के बाद रुपये में अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। फिलहाल डॉलर के मुकाबले रुपया 73.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, कल के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 23 पैसे टूटकर 73.57 के स्तर पर बंद हुआ था।


14 फीसदी गिरा ओएनजीसी का स्टॉक 6 साल की बड़ी गिरावट

सरकारी तेल कंपनी ओएनजीसी का शेयर 14.5 फीसदी गिरा है। अक्टूबर 2012 के बाद स्टॉक में यह बड़ी गिरावट है। सरकार ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अपनी ओर से 1 रुपये प्रति लीटर कीमतें घटाने को कहा है जिससे स्टॉक टूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed