{"_id":"5bbb3cf6867a5514c57ae140","slug":"rbi-may-increase-repo-rate-next-year-to-control-rupee-depreciation","type":"story","status":"publish","title_hn":"2019 में बढ़ सकती है ब्याज दर, आरबीआई उठा सकता है कदमः रिपोर्ट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
2019 में बढ़ सकती है ब्याज दर, आरबीआई उठा सकता है कदमः रिपोर्ट
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 08 Oct 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) मुद्रास्फीति से संबंधित दबाव तथा डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट के मद्देनजर, अगले साल की पहली तिमाही में मुख्य ब्याज दर में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर सकता है। गोल्डमैन सैक्स ने अपनी रिपोर्ट में यह संभावना जताई है। वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी के मुताबिक, कोर मुद्रास्फीति पर ऊपर की तरफ दबाव बरकरार रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन
एजेंसी ने शोध पत्र में कहा कि हम मानकर चल रहे हैं कि आरबीआई तेल, रुपया तथा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर अपने अद्यतन अनुमानों के मद्देनजर महंगाई में इजाफे को कमतर आंक रहा है।
विज्ञापन
गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि आरबीआई पहली तिमाही में मुख्य ब्याज दर में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी के अलावा, दूसरी, तीसरी तथा चौथी तिमाही में भी मुख्य ब्याज दर में 25 अंकों की बढ़ोतरी कर सकता है।
विज्ञापन
आरबीआई ने शुक्रवार को मुख्य ब्याज दर के मोर्चे पर यथास्थिति को कायम रखा, लेकिन चेतावनी देते हुए कहा कि तेल की अस्थिर कीमतें तथा सख्त वैश्विक वित्तीय स्थिति विकास दर तथा महंगाई के लिए जोखिम हैं।
चालू वित्त वर्ष की चौथी द्विमासिक नीति में आरबीआई ने नीति के रुख को निरपेक्ष से बदलकर सख्त कर दिया, हालांकि कीमतों में बढ़ोतरी को रोकने के लिए मध्यावधि के लक्ष्यों को हासिल करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
अधिकतर विश्लेषक तथा बैंकरों को उम्मीद थी कि छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) मुख्य ब्याज दर में कम से कम 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी करेगी। हालांकि बीते कुछ दिनों के घटनाक्रम खासकर डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी से अटकलें लगने लगी थीं कि मुख्य ब्याज दर में 0.50 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है।