ऑनलाइन खरीदारी करनी है, यू-ट्यूब है न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब यूट्यूब पर वीडियो देखते-देखते आप शॉपिंग भी कर पाएंगे। यही नहीं, यदि आप मोबाइल अथवा अन्य किसी भी उत्पाद की समीक्षा लिखने का शौक रखते हैं, तो इस ऑनलाइन वीडियो चैनल के जरिये अच्छी कमाई भी की जा सकती है।
यूट्यूब ने साइट पर एक नया फीचर जोड़ने की घोषणा की है। इसके तहत इस पर चलने वाले किसी विज्ञापन पर क्लिक कर के सीधे विज्ञापनकर्ता की वेबसाइट पर जा सकते हैं और वहां से उत्पाद खरीदा जा सकता है।
यदि आप उत्पादों की समीक्षा लिखने के शौकीन हैं, तो इस नये फीचर के जरिये अच्छी कमाई कर सकते हैं। पहले इस प्रोग्राम में आवेदन करना होगा और फिर संबंधित उत्पाद के विज्ञापन में आपकी समीक्षा की क्लिप जोड़ी जाएगी। साइट के मुताबिक ये नया फीचर यूजर की कमाई बढ़ाने में भी मदद करेगा।
वीडियो देखने वालों में 40 फीसद इजाफा
पिछले साल यूट्यूब पर उत्पाद संबंधी वीडियो देखने वालों की संख्या में 40 फीसदी इजाफा हुआ। इसी को देखते हुए अब साइट ने यह नया फीचर जोड़ा है, जिसके जरिये उत्पाद पसंद आने पर यहीं से सीधे संबंधित साइट पर जाकर इसे खरीदा जा सकता है।
कंपनी की कार्यकारी अधिकारी सुजैन वोजिस्की ने मंगलवार को इस नये फीचर के बारे में बताया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यूट्यूब यूजर्स द्वारा किसी उत्पाद की समीक्षा की वीडियो को भी इस नये फीचर के साथ उपयोग किया जाएगा।
इसके तहत समीक्षा वीडियो को संबंधित उत्पाद के विज्ञापन से जोड़ा जाएगा। अगले कुछ महीनों में इस नई सेवा को शुरू करने की तैयारी है।