{"_id":"59841ddf4f1c1b234e8b45f0","slug":"nifty-slides-to-below-10k-as-sensex-also-down-by-337-points-in-last-two-sessions","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार से नीचे आया निफ्टी, सेंसेक्स ने भी लगाया 337 अंकों का गोता","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
10 हजार से नीचे आया निफ्टी, सेंसेक्स ने भी लगाया 337 अंकों का गोता
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
शेयर बाजार में भारी गिरावट
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजारों में आज शुरुआती कारोबार में बिकवाली दबाव जारी रहने से बैंकिंग, स्वास्थ्य और एफएमसीजी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही। सेंसेक्स में गिरावट के साथ साथ निफ्टी भी दस हजार के आंकड़े से नीचे चला गया। एशियाई शेयर बाजारों में मिला जुला रुख रहा।
बंबई शेयर बाजार का 30-शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक कारोबार के शुरुआती दौर में 76.20 अंक यानी 0.23 फीसदी गिरकर 32,161.68 अंक पर आ गया। पिछले दो सत्र में सेंसेक्स 337 अंक लुढ़क चुका है। स्वास्थ्य, एफएमसीजी, बैंकिंग, बिजली और वाहन कंपिनयों के समूह सूचकांक में कारोबार के शुरुआती दौर में 1.67 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई।
बिकवाली दबाव जारी रहने से निफ्टी आज दस हजार के आंकड़े से नीचे उतर गया। यह 22.55 अंक घटकर 9,991.10 अंक रह गया। शेयर कारोबारियों का कहना है कि हाल की तेजी के बाद निवेशकों की मुनाफा वसूली से शेयरों में गिरावट का रुख रहा।
विज्ञापन
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई सूचकांक आज शुरुआती दौर में 0.36 फीसदी घट गया, हांग कांग का हेंग सेंग सूचकांक भी 0.01 फीसदी नीचे आ गया। हालांकि, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक 0.11 फीसदी बढ़ गया। अमेरिका में डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज कल कारोबार की समाप्ति पर 0.04 फीसदी ऊंचा रहा।