फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Market slips form green mark BSE NSE Sensex breaks 503 points Nifty closes below 17400

धड़ाम: शुरुआती तेजी से फिसला बाजार, सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 17400 के नीचे बंद

Mon, 13 Dec 2021 03:52 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Mon, 13 Dec 2021 03:52 PM IST
सार

Stock Market Closed On Red Mark: सोमवार को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। लेकिन कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 503.25 अंक या 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 58,283.42 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 143.05 अंक या 0.82 अंक फिसलकर 17,368.25 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन
Market slips form green mark BSE NSE Sensex breaks 503 points Nifty closes below 17400
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

सोमवार को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 317.05 अंक या 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 59,103.72 के स्तर पर खुला। लेकिन ये तेजी बरकरार नहीं रह सकती और कुछ देर बाद ही सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक टूट गया। इसके बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट का जो सिलसिला शुरू हुआ वो कारोबार के अंत तक जारी रहा। अंत में बीएसई का सेंसेक्स 503.25 अंक या 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 58,283.42 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 143.05 अंक या 0.82 अंक फिसलकर 17,368.25 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इन कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा टूटे
बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एमएंडएम निफ्टी के शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में शामिल रहे। जबकि टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी, विप्रो और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के श्मिशेयर लाभ में रहे हैं। सेक्टरों में निफ्टी आईटी को छोड़कर अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी नीचे था, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.20 फीसदी ऊपर था।
विज्ञापन


कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा टूटा 
शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन हरे निशान पर जबरदस्त बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी, लेकिन यह तेजी ज्यादा देर कायम नहीं रह सकी। दिन के कारोबार के दौरान एक दम से बाजार में गिरावट आई और बीएसई का सेंसेक्स 871 अंक तक टूटकर 58,319 के स्तर पर आ गया था। इसके साथ ही एनएसई का निफ्टी भी शुरुआती तेजी से फिसल कर लाल निशान पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और बजाज के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


317 अंक बढ़त से खुला था सेंसेक्स
इससे पहले आज शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 317.05 अंक या 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 59,103.72 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 107.80 अंक या 0.62 फीसदी की उछाल के साथ 17,619.10 अंक पर कारोबार की शुरुआत की थी। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन बीते शुक्रवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed