फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Market capitalization of six big companies of sensex increase TCS on top

सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से छह का बाजार पूंजीकरण बढ़ा, HDFC बैंक को सर्वाधिक नुकसान

Sun, 28 Jul 2019 04:51 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 28 Jul 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
Market capitalization of six big companies of sensex increase TCS on top
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

बीते सप्ताह सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में से चार का बाजार पूंजीकरण 84,432.80 करोड़ रुपये घट गया है। एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक को सबसे अधिक नुकसान हुआ। आलोच्य सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का भी बाजार पूंजीकरण कम हुआ। 

विज्ञापन

इन कंपनियों का घटा बाजार पूंजीकरण

  • एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 26,900.6 करोड़ घटकर 6,22,401.90 करोड़ रुपये पर आ गया। 
  • एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 23,360.6 करोड़ रुपये गिरकर 3,74,131.53 करोड़ रुपये पर आ गया। 
  • रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 22,123.4 करोड़ रुपये गिरकर 7,69,627.33 करोड़ रुपये हो गया।
  • एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 12,048.2 करोड़ रुपये कम होकर 3,05,667.95 करोड़ रुपये पर आ गया।

इन कंपनियों का बढ़ा बाजार पूंजीकरण

  • टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 11,951.35 करोड़ रुपये बढ़कर 7,91,302.89 करोड़ रुपये हो गया।
  • आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण 3,484.66 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,68,125.39 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 
  • विज्ञापन
  • आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 2,487.11 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 3,31,749.04 करोड़ रुपये हो गया। 
  • कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार पूंजीकरण 2,138.61 करोड़ रुपये की वृद्धि के साथ 2,88,522.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हिंदुस्तान यूनिलीवर की बाजार हैसियत 1,266.41 करोड़ रुपये बढ़कर 3,74,651.29 करोड़ रुपये हो गई।
  • इंफोसिस की बाजार हैसियत 730.16 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 3,38,148.69 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।


इन छह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण कुल मिलाकर 22,058.30 करोड़ रुपये बढ़ा, जो चार कंपनियों को हुए नुकसान की तुलना में कम है।

सबसे बड़ी कंपनी रही टीसीएस 

बाजार पूंजीकरण के हिसाब से टीसीएस सबसे बड़ी कंपनी रही। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, इंफोसिस, आईटीसी, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक का स्थान रहा।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed