फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   local equity market lost momentum in last minutes, sensex-nifty ends in green

Share Market Update: आखिरी मिनटों में बाजार ने गंवाई बढ़त, सेंसेक्स 62 अंक मजबूत, निफ्टी 18300 के नीचे

Wed, 23 Nov 2022 04:50 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Wed, 23 Nov 2022 04:50 PM IST
सार

Share Market Update: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार के बंद होने के पहले मुनाफावसूली दिखी। इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स बेंचमार्क 91 अंकों की तेजी के साथ 61,510 अंकों पर तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 23 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 18,267 अंकों पर बंद हुआ।

विज्ञापन
local equity market lost momentum in last minutes, sensex-nifty ends in green
शेयर बाजार - फोटो : iStock

विस्तार

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार में हरे निशान पर कारोबार होता दिखा। बुधवार के कारोबारी सेशन के आखिरी मिनटों में बाजार ने अपनी बढ़त गंवा दी। हालांकि, उसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे। इस दौरान सेंसेक्स 62 अंक मजबूत हुआ जबकि निफ्टी 18300 के नीचे लुढ़ककर बंद हुआ। बुधवार के कारोबारी सेशन में रुपया डॉलर के मुकाबले 19 पैसे लुढ़ककर 81.86 (अस्थायी) रुपये पर बंद हुआ।

विज्ञापन


बुधवार को घरेलू शेयर बाजार के बंद होने के पहले मुनाफावसूली दिखी। इस दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स बेंचमार्क 91 अंकों की तेजी के साथ 61,510 अंकों पर तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 23 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 18,267 अंकों पर बंद हुआ।
विज्ञापन


बुधवार के कारोबारी सेशन में मेटल्स, आईटी, इन्फ्रा और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़कर बाकी सेक्टर के शेयरों में मजबूती दिखी। बैंकिंग, ऑटो, पीएसयू, फार्मा और मीडिया के सेक्टर के शेयर मजबूत होकर बंद हुए। मिड कैप और स्मॉल कैप के शेयरों में भी तेजी दिखी। बुधवार को बैंक निफ्टी 272 अंकों की बढ़त के साथ 42,729 अंकों पर बंद हुआ। बुधवार के कारोबारी सेशन में बैंक निफ्टी अपने अब तक के उच्चतम स्तर 42,790 पर कारोबार करता दिखा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 13 शेयर तेजी के साथ तो 17 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.41% की बढ़त के साथ 81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा

कोटक सिक्योरिटीज के रविंद्र वी राव के मुताबिक डब्ल्यूटीआई क्रूड 1.41% की बढ़त के साथ मंगलवार को 81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता दिखा। क्रूड ऑयल की कीमतों को साऊदी ऊर्जा मंत्री के बयान के बाद सपोर्ट मिला है। साऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री ने कहा है कि आने वाले OPEC की बैठक में वे पेट्रोलियम पदार्थों का उत्पादन बढ़ाने पर चर्चा नहीं करेंगे। ओपीईसी देश तेल उत्पादन में प्रति दिन दो मिलियन बैरल की कटौती जारी रखेंगे। ओपीईसी के अन्य सदस्य देशों यूएई, अल्जीरिया, इराक और कुवैत ने भी साऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री के बयान का समर्थन किया है। इससे क्रूड ऑयल की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। इसके अलावे क्रूड ऑयल की इन्वेंट्री में आई अतिरिक्त 4.8 मिलियन बैरल की गिरावट के असर से भी कीमतों में मजबूती बनी हुई है। एक हफ्ते के दौरान क्रूड ऑयल की इन्वेंट्री में 5.8 मिलियन बैरल की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।      
  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed