{"_id":"5a72c6b84f1c1b82268b7909","slug":"live-aam-budget-2018-share-market-sensex-plunges-450-points-in-stock-market-today-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट 2018: शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स में 450 अंकों की बड़ी गिरावट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
बजट 2018: शेयर बाजार में मचा हाहाकार, सेंसेक्स में 450 अंकों की बड़ी गिरावट
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 01 Feb 2018 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा बजट भाषण से शेयर बाजार भी टूट गया। सेंसेक्स में 450 अंकों की बड़ी गिरावट देखने को मिली। लांग टर्म कैपिटल टैक्स गेन पर टैक्स लगाने की घोषणा के साथ ही सेंसेक्स अपने ऊपरी स्तर से काफी नीचे चला गया। निफ्टी में भी 100 अंकों की बड़ी गिरावट देखने को मिली।
विज्ञापन
निफ्टी पर 11 में से 9 इंडेक्स में गिरावट देखी जा रही है। पीएसयू बैंक इंडेक्स, मेटल और फार्मा इंडेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट है। पीएसयू बैंक इंडेक्स 0.87 फीसदी और मेटल और फार्मा इंडेक्स में 1.24 फीसदी की गिरावट है।
विज्ञापन
रियल्टी इंडेक्स 0.1 फीसदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। मिडकैप शेयरों में थोड़ा दबाव है, लेकिन स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.2 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन