{"_id":"5f2269f39fc7ce61016c050c","slug":"kodak-shares-increased-318-percent-after-donald-trump-announced-us-pharma-deal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोडेक के शेयर में 318 फीसदी की तेजी, कोरोना से निपटने वाली दवाइयां बनाएगी कंपनी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
कोडेक के शेयर में 318 फीसदी की तेजी, कोरोना से निपटने वाली दवाइयां बनाएगी कंपनी
Thu, 30 Jul 2020 12:21 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:21 PM IST
विज्ञापन
कोडेक
- फोटो : pixabay
कैमरे और शूटिंग उपकरण बनाने के लिए दिग्गज कंपनी कोडेक अब मेडिसिन इंडस्ट्री के क्षेत्र में उतर रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर, कंपनी ने जेनेरिक दवाओं का उत्पादन करने का सौदा किया है। इसके बाद 29 जुलाई को ईस्टमैन कोडेक का शेयर 318 फीसदी बढ़कर 25.26 डॉलर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर में 570 फीसदी की तेजी आई, जिसके बाद एक शेयर का मूल्य 60 डॉलर तक पहुंच गया। ज्यादा अस्थिरता के कारण कारोबार के दौरान व्यापार 20 बार रुका। 28 जुलाई को इसके शेयर में 203 फीसदी का इजाफा आया था। तब अमेरिकी सरकार ने कोडेक को 7,650 लाख डॉलर का लोन देने के लिए मंजूरी दी थी। रक्षा उत्पादन अधिनियम के तहत सामग्री का उत्पादन करने के लिए कोडेक को 7,650 लाख डॉलर का पहला ऋण दिया था।
विज्ञापन
अब कंपनी कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए दवाइयों के बेसिक इंग्रेडिएंट्स (अवयव) बनाने के लिए तैयार है, खासतौर पर उसके लक्षणों को ठीक करने के लिए बनने वाली दवाईयां।
विज्ञापन
सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, इस सप्ताह 27 जुलाई तक कंपनी के शेयर की कीमत में 1,300 फीसदी की वृद्धि हुई। इसके बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1,150 लाख डॉलर से बढ़कर 1.5 अरब डॉलर से भी ज्यादा हो गया।
साल 1975 में ईस्टमैन कोडेक के स्टीवन सैसन नाम के एक इंजीनियर ने दुनिया का सबसे पहला डिजिटल कैमरा बनाने का प्रयास किया था। स्टीवन सैसन के इस कैमरे को पहले डिजिटल स्टैन स्नैपर के रूप में पहचाना जाता था। कैमरे का वजन करीब चार किलोग्राम था। इस कैमरे मे ब्लैक एंड व्हाइट फोटो खींची जाती थी। कैमरा का रिजोल्युशन 0.01 मेगा पिक्सेल था।